नया मास्क, वही टास्क: Marvel में होगी 'आयरन मैन' की वापसी, अब 'सुपरविलेन' बनकर मचाएंगे धमाल

Robert Downey Jr.: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैंस के लिए बड़ी खबर है और खबर भी ऐसी है जिसे सुनकर डाउनी के फैंस के चेहरे खिल उठेंगे। अगर आप भी रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैन हैं और उनसा जुड़ा हर अपडेट जानना चाहते हैं, तो देर किस बात की है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर मसला क्या है?

Robert Downey Jr

Robert Downey Jr

Robert Downey Jr.: रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक ऐसा नाम है, जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ना सिर्फ बाहरी देशों में बल्कि हिंदुस्तान में भी रॉबर्ट डाउनी जूनियर की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बीच अब रॉबर्ट डाउनी को लेकर बड़ी खबर आ रही है और ये खबर सुनकर उनके फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप भी रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैन हैं और उनसा जुड़ा हर अपडेट जानना चाहते हैं, तो देर किस बात की है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर मसला क्या है?

विज्ञापन

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में आएंगे नजर

दरअसल, खबर ये है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर जल्द ही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से विक्टर वॉन डूम के रूप में मार्वल यूनिवर्स में वापसी करने वाले हैं। इसकी जानकारी एवेंजर्स ने कुछ ही देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर करके दी है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रॉबर्ट डाउनी मास्क पहने नजर आ रहे हैं और जैसे ही वो अपने चेहरे से मास्क हटाते हैं, तो एकदम हल्ला मच जाता है। वहां, मौजूद सभी जोर से चिल्लाने लगते हैं।

विज्ञापन

2026 में होगी रिलीज

इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि New mask, same task. Robert Downey Jr. surprises Hall H to announce his return to the MCU as Doctor Doom in Avengers: Doomsday. बता दें कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 2026 मई में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही अगर रॉबर्ट डाउनी की बात करें तो उन्हें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन का किरदार निभाने के लिए जाना जाता हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

विज्ञापन

‘आयरन मैन’ के लिए मशहूर हैं डाउनी

रॉबर्ट डाउनी जूनियर हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। बता दें कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने साल 1992 में चैपलिन जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मार्वल फिल्म फ्रैंचाइजी में सुपरहीरो आयरन मैन का किरदार निभाया, जिससे उन्हें दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिली।

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार

इसके अलावा 2024 में डाउनी ने ओपेनहाइमर (2023) में अपने बेहतर काम के लिए सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार भी अपने नाम किया था। वहीं, अब डाउनी के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का बेसब्री से इंतजार रहेगा। इस फिल्म में भी लोगों को उनसे धमाकेदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है। हालांकि अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि इस बार डाउनी अपने फैंस के लिए क्या खास करने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ