'बाथरूम वीडियो' लीक होने पर बोलीं Urvashi Rautela, कहा- वो मेरी पर्सनल...

Urvashi Rautela Break Silence on Bathroom Video Leak: उर्वशी रौतेला बीते कुछ दिनों से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब भई मामला ही कुछ ऐसा है कि एक्ट्रेस अपने-आप चर्चा में आ गईं। दरअसल, हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक बाथरूम वीडियो लीक हुआ, जिसके बाद हर तरफ इसके बारे में बातें होने लगी।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Break Silence on Bathroom Video Leak: बी-टाउन की खूबसूरत हसीना उर्वशी रौतेला बीते कुछ दिनों से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब भई मामला ही कुछ ऐसा है कि एक्ट्रेस अपने-आप चर्चा में आ गईं। दरअसल, हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक बाथरूम वीडियो लीक हुआ, जिसके बाद हर तरफ इसके बारे में बातें होने लगी। जब जाहिर-सी बात है कि अगर किसी हसीना का बाथरूम वीडियो इस तरह से लीक हो जाए, तो भला लोगों में इसकी बातें ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। उर्वशी का ये वीडियो सामने आते ही लोगों ने उनके बारे में तरह-तरह की बातें करना शुरू किया। हालांकि अब इस मामले पर खुद उर्वशी ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

विज्ञापन

बाथरूम वीडियो लीक पर बोलीं उर्वशी रौतेला 

हाल ही में उर्वशी रौतेला की अपकमिंग फिल्म ‘घुसपैठिया’ (Ghuspaithiya) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था। इस इवेंट में उर्वशी बला की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने instantbollywood संग अपनी बातचीत में बाथरूम वीडियो लीक पर भी बात की। इन बारे में बात करते हुए उर्वशी ने कहा कि जब वो क्लिप आउट हुई थी, तो जाहिर है कि मैं बहुत उदास थी। उस वक्त थोड़े समय के लिए मुझे बहुत बुरा फील हुआ था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

उर्वशी ने आगे कहा कि मैं मेरी कोई पर्सनल क्लिप नहीं है और वो फिल्म ‘घुसपैठिया’ का एक हिस्सा है। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मैं हमेशा यही मनाती हूं कि ऐसा कभी किसी लड़की के साथ ना हो। वहीं, अब एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि वो कोई एमएमएस वीडियो नहीं था यार वो बस फिल्म का एक हिस्सा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि उसको ट्रोल करना बंद करो, वो बस फिल्म की एक क्लिप है। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्लिप देखकर ही समझ आ रहा था कि वो फिल्म का पार्ट है। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फिल्म ‘घुसपैठिया’ जल्द होगी रिलीज

गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला की अपकमिंग फिल्म ‘घुसपैठिया’ (Ghuspaithiya) जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में भी उर्वशी की बाथरूम वीडियो लीक की क्लिप दिखाएगी गई है। हालांकि फिल्म का ट्रेलर देखकर इसकी कहानी कुछ हद तक साफ समझ आ रही है। इसके साथ ही फिल्म को 9 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ