हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Roadies XX में क्या पहले से फिक्स थे झगड़े? रनर-अप हरताज सिंह गिल ने बताया सच

Hartaaj Singh In Roadies XX: रोडीज डबल क्रॉस के रनर-अप हरताज सिंह गिल ने शो पर स्क्रिप्टिंग के लगे आरोपों पर रिएक्शन दिया। साथ ही विनर कुशाल तंवर के साथ बॉन्डिंग पर बात की।

विज्ञापन
हरताज सिंह गिल ने रोडीज XX के स्क्रिप्ट होने के आरोप पर रिएक्शन दिया है। Photo Credit- News24

एमटीवी का पॉपुलर शो ‘रोडीज डबल क्रॉस’ अब खत्म हो चुका है। 1 जून को हुए ग्रैंड फिनाले में एल्विश यादव की गैंग के कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने रोडीज XX की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं प्रिंस नरूला की टीम के हरजात सिंह गिल फर्स्ट रनर-अप रहे। शो के फिनाले के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे स्क्रिप्टेड करार दिया। उन्होंने शो के अंदर होने वाले झगड़ों को पहले से फिक्स बताते हुए कई आरोप लगाए। हरताज सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में इन आरोपों को खारिज करते हुए सच बताया है।

आरोपों पर दिया रिएक्शन

जूम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हरताज सिंह गिल ने कहा कि ‘रोडीज डबल क्रॉस स्क्रिप्टेड शो नहीं है। इस शो में आप अपने दम पर आते हैं। आपको आने का मौका दिया जाता है। ट्विस्ट के साथ लोगों को बचाने का मौका दिया जाता है। ये कोई स्क्रिप्टेड शो नहीं है। यहां किसे क्या कहना है और किसकी किसके साथ लड़ाई हो रही है, ये बताया नहीं जाता है। सब कुछ असल में होता है।’

कुशाल तंवर के साथ बताया बॉन्ड

जाहिर है कि रोडीज में अलग-अलग गैंग लीडर्स के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है। इस बीच हरताज सिंह ने शो के विनर कुशाल तंवर के साथ अपनीन्डिंग पर बात की। उन्होंने कहा, ‘कुशाल ऑफ स्क्रीन इतनी रिस्पेक्ट करता है। वह प्यार से बात करता है। जब भी कोई इंटरव्यू में बात करता है, मेरा नाम लेकर करता है। वह हमेशा कहता है कि हरताज ही डबल क्रॉस किंग हैं।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL की ट्रॉफी के साथ Virat Kohli को Aamir Khan से मिला खास खिताब, सुपरस्टार ने खुद किया अनाउंस

बदनाम करने की कोशिश

हरताज सिंह ने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता है कि आपने एक इंसान को बड़ा भाई बोल दिया, पाजी कहते हो और प्यार से बात करते हो लेकिन कैमरे पर क्या हो जाता है। हरताज को बदनाम करना है। फिर भी नहीं कर पाओगे। वह मुझे ऑफ स्क्रीन कहता है कि अरे पाजी वह शो है। मैं आपसे प्यार करता हूं। जब एल्विश यादव ने उससे पूछा कि सबसे घटिया कंटेस्टेंट कौन लगता है? उसने हरताज का नाम लिया। मुंह पर बोल दे। गेम क्यों खेल रहा है?’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि रोडीज के अंदर भी हरताज हो रहा था। शो के बाहर भी यही हो रहा है। अगर मुझे बाद में और बातें पता चलती हैं, तो उसको वैसे ही रखूंगा जैसा कि वह डिजर्व करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola