News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aamir Khan on Virat Kohli: आईपीएल 2025 में 18 साल के बाद वह ऐतिहासिक छड़ देखने को मिला है, जब विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जीत हासिल की है। बीती रात मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ RCB फाइनल में उतरी और शानदार जीत हासिल की। विराट कोहली का ट्रॉफी के साथ शानदार मोमेंट वायरल हो रहा है। इस बीच सुपरस्टार आमिर खान ने विराट कोहली को खास खिताब दे डाला। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली को ‘परफेक्शनिस्ट’ बताया है।
सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आमिर खान चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ मिलकर लाइव हिंदी और भोजपुरी में कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का शर्मा की आंखों से छलके खुशी के आंसू, प्रीति जिंटा की मायूसी हुई वायरल
कमेंट्री के दौरान जब सुरेश रैना ने आमिर खान से इंडियन क्रिकेटर्स में से एक ‘परफेक्शनिस्ट’ चुनने के लिए कहा तो सुपरस्टार ने RCB और मुंबई इंडियंस की तारीफ की। आमिर ने कहा, ‘मैं सचिन तेंदुलकर को परफेक्शनिस्ट कहता था। मुझे लगता है कि विराट कोहली परफेक्शनिस्ट हैं। जसप्रीत बुमराह परफेक्शनिस्ट हैं। वह क्या शानदार गेंदबाज हैं।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मैच कमेंट्री के दौरान रवि किशन भी आमिर खान और सुरेश रैना के साथ कमेंट्री करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की तारीफ की। उन्होंने भोजपुरी में फिल्म प्रमोट करते हुए कहा, ‘मैं पूरे भारत से कहना चाहता हूं कि अब सितारे जमीन पर आ रहा है। इन्हें मुझे जैसे सितारों को फिल्मों में वापस लाया है, सांसद से। मुझे जैसे देसी आदमी को ऑस्कर तक ले जा सकते हैं।’
गौरतलब है कि फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हो रही है। इसके जरिए आमिर खान करीब तीन साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। सुपरस्टार को आखिरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी जिसके बाद आमिर खान ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।