एमटीवी रोडीज के XX सीजन में जहां कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क को लेकर घमासान मचा है, वहीं अब पर्सनल कमेंट्स और बयानबाजी भी शो की सुर्खियां बनती जा रही हैं। हाल ही में रोडीज डबल क्रॉस की कंटेस्टेंट और पहले भी इस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं दिव्याशी ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में गजब का बयान दे डाला, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दिव्याशी ने सीधे-सीधे इस सीजन की गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती की काबिलियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिव्यांशी ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
रिया चक्रवर्ती पर दिव्यांशी ने बोला हमला
पॉडकास्ट में मौजूद एक और कंटेस्टेंट के सामने दिव्याशी ने कहा कि वो रिया चक्रवर्ती की बात सुनने के लिए बाध्य नहीं हैं, क्योंकि उनके मुताबिक रिया न तो उनकी गैंग लीडर हैं और न ही उन्होंने कभी कोई दमदार परफॉर्मेंस दी है। इस बयान ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वाकई गैंग लीडर के रूप में रिया की पकड़ ढीली है?
दिव्याशी ने बातचीत के दौरान एक किस्सा शेयर किया जब शो में एक बार गौतम गुलाटी के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो रही थी और तभी रिया ने बीच में दखल देते हुए कुछ ऐसा कहा जो दिव्याशी को नागवार गुजरा। उनका कहना है कि रिया ने उन्हें टास्क न करने का ताना मारा, जिससे वो बेहद आहत हुईं। इस पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि ‘जो खुद ही टास्क नहीं करती, वो दूसरों को क्या परखेंगी?’
दिव्याशी का गुस्सा साफ दिखा
इस बातचीत में दिव्याशी का गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने अपनी बात में आगे ये भी जोड़ा कि अगर कोई मजबूत खिलाड़ी जैसे योगेश उनकी परफॉर्मेंस पर टिप्पणी करता तो वो जरूर स्वीकार करतीं, क्योंकि योगेश ने अपनी काबिलियत कई बार साबित की है। लेकिन उनके मुताबिक रिया ने आज तक कोई ऐसा टास्क नहीं किया, जिससे उनकी योग्यता सामने आई हो।
इतना ही नहीं, दिव्याशी ने यहां तक कह दिया कि रिया न तो रोडीज की पुराने खिलाड़ी हैं, न ही उन्होंने कोई ऐसा योगदान दिया है जिसके आधार पर उन्हें ‘गैंग लीडर’ की तरह देखा जाए। इस पूरे वक्तव्य के दौरान साथ बैठीं कंटेस्टेंट रुचिता मुस्कुराती नजर आईं, जिससे ये भी इशारा मिला कि शायद दूसरे कंटेस्टेंट्स भी दिव्याशी की बातों से सहमत हो सकते हैं।
रिया चक्रवर्ती ने जीता था पिछला सीजन
हालांकि, रिया चक्रवर्ती की बात करें तो वो न सिर्फ पिछले सीजन की विनर रह चुकी हैं बल्कि उन्हें बतौर गैंग लीडर एक नई पहचान भी मिली है। उनकी वापसी को लेकर दर्शकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है। कई लोग उन्हें मजबूत लीडर मानते हैं जबकि कुछ को उनके फैसले और दखल पर आपत्ति है।
यह भी पढ़ें: Kasauti Zindagi Kay 2 एक्ट्रेस की 6 साल की शादी टूटी, पति से तलाक की वजह क्या?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines