Roadies Actress Got Panic Attack: रोडीज 19 (Roadies 19) की एक पॉपुलर कंटेस्टेंट ने अपनी एक ऐसी कहानी सुनाई है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेस को एक ढाबे में सिर्फ इसलिए एंट्री नहीं मिली क्योंकि वो ट्रांसजेंडर हैं। इतना ही नहीं उन्हें वहां से इतना बेइज्जत करके बाहर निकाला गया कि उन्हें पैनिक अटैक तक आ गया। अब एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए इस हादसे पर दर्द बयां किया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि नीरजा पुनिया (Neerja Punia) हैं। उन्होंने अब अपने साथ हुए इस घटिया बर्ताव का खुलासा किया है।
ढाबा के मालिक ने किया बुरा बर्ताव
बता दें, एक्ट्रेस के साथ 6 नवंबर की रात को ये भयानक किस्सा हुआ था। उन्होंने कहा, ‘श्री राम ढाबा मेरी पसंदीदा जगह है। यह वो जगह है जहां मैं कम्फर्ट ढूढ़ती हूं और अपनी चाय एन्जॉय करती हूं। हालांकि, उस रात मैनेजर ने मुझे एंट्री करने से रोक दिया। उन्होंने कहा, ‘नीरजा बाहर आओ, ओनर तुमसे बात करना चाहते हैं।’ मैंने उनसे पूछा कि यह किस बारे में है और ओनर का कहना था, ‘आप यहां आकर धंधे मत चलाओ और यहां आना बंद कर दो।’
सेक्स वर्कर बोल की बेइज्जती
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘ओनर ने मान लिया था कि मैं सेक्स वर्क कर रही थी, एक गलत धारणा जो न सिर्फ प्रोब्लेमैटिक है बल्कि बहुत दुखी भी करती है।’ एक्ट्रेस के बार-बार समझाने के बाद भी वो बस जाओ जाओ यहां से ही कहता रहा और उन्हें दरवाजे की ओर भेजने लगा। एक्ट्रेस ने उनसे कहा भी कि वो अक्सर यहां आती हैं और वो जो हैं या जो काम करती हैं उसके लिए हर जगह उन्हें सिर्फ सम्मान मिलता है। और आप मेरे साथ ये क्या बर्ताव कर रहे हैं। मुझे सेक्स वर्कर समझकर मेरा कैरेक्टर असासिनेशन कर रहे हैं। वहां मौजूद हर कर्मचारी एक्ट्रेस को जानता था, बावजूद इसके कोई भी अपनी नौकरी बचाने के खातिर कुछ भी नहीं बोला।
एक्ट्रेस को आया पैनिक अटैक
उस आदमी की इन हरकतों की वजह से एक्ट्रेस को पैनिक अटैक (Panic Attack) शुरू हो गए। साथ ही उनकी मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर हुआ। हालांकि, एक्ट्रेस उस शख्स के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाईं क्योंकि उनकी पास कोई सबूत नहीं है और इससे बचने के लिए उस आदमी के पास कई पुलिस और पॉलिटिकल कनेक्शन हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines