हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Simran Singh का आखिरी पोस्ट क्या? RJ के पोस्ट पर कमेंट्स की आई बाढ़

RJ Simran Singh Last Post: पॉपुलर RJ और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन सिंह के निधन की खबर से हर कोई परेशान हो गया है। अचानक आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस बीच अब उनके आखिरी पोस्ट पर भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
RJ Simran Singh

RJ Simran Singh Last Post: पॉपुलर RJ और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रही। कुछ ही देर पहले सिमरन सिंह की मौत की खबर आई, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया। सिमरन की अचानक आई मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वाले और फैंस परेशान हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सिमरन का आखिरी पोस्ट भी चर्चा में आ गया है। आखिर क्या है सिमरन का आखिरी पोस्ट?

सिमरन सिंह का आखिरी पोस्ट क्या?

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन सिंह के आखिरी पोस्ट की बात करें तो वो इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती थीं। सिमरन ने आखिरी पोस्ट 13 दिसंबर को शेयर किया था। इस पोस्ट में आरजे ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि सिमरन के पीछे बैकग्राउंड में समंदर भी नजर आ रहा है। वीडियो में सिमरन खुश होकर डांस कर रही हैं। वहीं, अब सिमरन का ये पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा में आ गया है और यूजर्स भी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स ने क्या कहा?

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सिमरन को क्या हुआ? दूसरे यूजर ने कहा कि आखिर क्या कारण है। तीसरे यूजर ने कहा कि क्या हुआ है, कोई बताएगा? एक और यूजर ने लिखा कि क्या हुआ? एक अन्य ने कहा कि क्या किसी को पता है कि सिमरन को क्या हुआ? इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

सिमरन के साथ रहता था युवक

बता दें कि सिमरन सिंह गुरुग्राम सैक्टर 47 में एक किराए के फ्लैट में रहती थी। सिमरन के साथ इस फ्लैट में एक युवक भी रहता था और उसी ने पुलिस को सिमरन की मौत की खबर भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब देखने वाली बात होगी कि इस केस में क्या नया अपडेट सामने आता है। हालांकि सिमरन के परिवार ने सुसाइड से इंकार किया है। वहीं, अब सवाल ये है कि आखिर सिमरन की जान गई तो कैसे गई? पुलिस अपनी जांच कर रही है और वक्त के साथ ही इसका खुलासा भी होगा।

यह भी पढ़ें- मशहूर इंफ्लूएंसर Simran Singh कौन? जिनकी 25 साल की उम्र में गई जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola