---विज्ञापन---

मशहूर इंफ्लूएंसर Simran Singh कौन? जिनकी 25 साल की उम्र में गई जान

Who is RJ Simran Singh: सिमरन सिंह की मौत की खबर से हर कोई हैरान है। सिमरन सिंह की अचानक आई मौत की खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस बीच कुछ लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर सिमरन सिंह कौन थीं?

---विज्ञापन---

Who is RJ Simran Singh: इस वक्त एक खबर ऐसी आई है जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। दरअसल, मशहूर RJ और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन सिंह की मौत की खबर से हर कोई हैरान है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि सिमरन ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी है। हालांकि अभी तक किसी भी चीज को लेकर कुछ भी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आया है और ना ही कोई सुसाइड नोट मिला है। इस बीच कुछ लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर सिमरन सिंह कौन थीं?

कौन थी सिमरन सिंह?

---विज्ञापन---

सिमरन सिंह की बात करें तो वो एक पॉपुलर RJ और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थी। सोशल मीडिया पर सिमरन की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें खूब प्यार करते हैं। सिमरन को इंस्टाग्राम पर 682k लोग फॉलो करते हैं औ इंटरनेट पर उनके वीडियो खूब पॉपुलर हैं। सिमरन के वीडियोज पर मिलियन में व्यूज भी आते हैं। अब अचानक से सिमरन की मौत की खबर ने ना सिर्फ उनके फैंस और चाहने वालों को बल्कि हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by RJ SIMRAN (@rjsimransingh)

---विज्ञापन---

किराए पर रहती थी सिमरन

सिमरन सिंह की मौत से फैंस और उनकी फैमिली बेहद दुखी और परेशान हैं। वहीं, अगर इस मामले की बात करें तो पुलिस का कहना है कि सिमरन सिंह गुरुग्राम सैक्टर 47 में एक किराए के फ्लैट में रहती थी। इतना ही नहीं बल्कि जानकारी तो ये भी मिली है कि सिमरन के साथ एक युवक भी रहता था। सिमरन के साथ रह रहे शख्स ने ही पुलिस को इसकी जानकारी भी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

परिवार ने सुसाइड से किया इंकार

वहीं, अगर सिमरन की मौत पर उनके परिवार के रिएक्शन की बात करें तो इस पर सिमरन की फैमिली का कहना है कि सिमरन ने सुसाइड नहीं किया है और उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज किया है। बता दें कि सिमरन जम्मू के नानक नगर रहने वाली थीं। सिमरन की मौत से हर कोई बेहद परेशान है। उनके चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ भी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Simran Singh का आखिरी पोस्ट क्या? RJ के पोस्ट पर कमेंट्स की आई बाढ़

First published on: Dec 26, 2024 07:15 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola