'उनके बिना हर चीज में कमी...', यूजी चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच आरजे महवश का नया वीडियो वायरल

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कई चीजें वो फैंस के संग शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भी आरजे का नया वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।

Rj Mahvash

Rj Mahvash

विज्ञापन

यूजी चहल और आरजे महवश को लेकर अभी भी इंटरनेट पर कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही जाता है। गॉसिप टाउन से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर बातें होती रहती हैं। आरजे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भी आरजे का नया वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में क्या है? तो आइए जानते हैं…

आरजे ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, महवश ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आरजे ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अपनी बेस्टी को टैग करें, क्योंकि उनके बिना हर चीज में कमी रह जाएगी। वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो आरजे ने इस वीडियो में कहा कि और फिर ऐसे ही एक दिन तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड की शादी हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि वो लंबे-लंबे कॉल्स थोड़े छोटे हो जाएंगे।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

क्या बोलीं आरजे?

आरजे ने कहा कि अब वो तुमसे मिलने के लिए किसी और से इजाजत लेगी, किसी कैफे पर बैठकर बेफ्रिक लंबी बातें थोड़ी छोटी हो जाएगी और घड़ी अब थोड़ी ज्यादा देखी जाएगी। तुम्हारी रिक्शा राइड्स अब तुम अकेले ही कर रहे होगे। उसकी शादी का लहंगा बनाने की जितनी खुशी होगी, वो जाते टाइम कहेगी अरे मिलते रहेंगे।

विज्ञापन

चहल संग उड़ रही हैं डेटिंग रूमर्स

आरजे ने आगे कहा कि लेकिन तुम ही जानते होंगे कि शायद उतना नहीं मिल पाएंगे। अबकी बार वो तुमसे मिलने आएगी, तो थोड़ी ज्यादा समझदार लगेगी, क्योंकि अपना बचपना वो मां के घर छोड़कर ही चली जाएगी। महवश ने आगे क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ टाइम से यूजी चहल और महवश के डेटिंग रूमर्स उड़ रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया। हालांकि, इसके पहले जब इस तरह की बात हुई थी, तो आरजे ने इनका खंडन किया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ