आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। महवश खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा महवश अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लंबे टाइम से महवश का नाम यूजी चहल के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बीच अब महवश ने इन पर रिएक्ट करते हुए यूजर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि महवश ने क्या कहा है?
महवश ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महवश ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो चहल का नाम लेकर उनकी बातें करते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आरजे ने इसके कैप्शन में लिखा है कि जब तक खुद के लिए नहीं बोलोगे, कोई तुम्हारे लिए नहीं बोलेगा। वहीं. अगर इस वीडियो की बात करें तो वीडियो में महवश ने एक कमेंट शेयर किया है कि यूजी भाई ने इसका करियर बना दिया।
लोगों को दिया करारा जवाब
इस कमेंट के जवाब में महवश ने कहा कि 2019 से इस इंडस्ट्री में हूं, आओ ये सब होने से पहले का आपको अपना करियर दिखाती हूं। इसके बाद महवश ने वीडियो में अपनी कई थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। इस दौरान महवश कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ नजर आ रही हैं। इसके बाद इसी तरह से महवश ने कई लोगों के कमेंट्स लिए हैं और लोगों को करारा जवाब दिया है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, अब महवश के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी भर-भरकर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप इस तरह के लोगों को इग्नोर किया करो। दूसरे यूजर ने लिखा कि लोगों का तो कहने का काम है। तीसरे यूजर ने कहा कि मैं आपसे बिल्कुल सहमत हूं। एक और यूजर ने लिखा कि ये सही है और जरूरी भी था। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
दोनों को लेकर उड़ती हैं रूमर्स
गौरतलब है कि यूजी चहल और आरजे महवश को लंबे टाइम से चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन रूमर्स को कंफर्म नहीं किया है बल्कि महवश ने अपने हालिया वीडियो में चहल को अपना अच्छा दोस्त बताया है। बता दें कि दोनों को अक्सर कई बार एक साथ देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के साथ हुआ था हादसा, बाल-बाल बची आंख, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया किस्सा
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
42 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines