News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी पीसी के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ एक हादसा हो गया था। इस हादसे में पीसी की आंख बाल-बाल बची थी। अब एक्ट्रेस ने इस पर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इसे लेकर क्या कहा है?
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने जिमी फॉलन के टॉक शो इस बारे में बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि शूटिंग के समय पर एक सीन था कि उन्हें बारिश में शूट करना था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कैमरे के बेहद नजदीक थी और सीन के लिए उन्हें भी परफॉर्म करते हुए आगे आना था। इसी दौरान परफॉर्म करते हुए कैमरे के मैट बॉक्स का कोना उनकी आईब्रो पर लगा था और उनकी आईब्रो के एक हिस्सा पर गहरी चोट लगी थी।
इस हादसे पर गंभीरता से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उस वक्त अगर वो थोड़ा-सा और नीचे लगता तो उनकी आंख में ज्यादा चोट लग सकती थी और उनकी आंख भी जा सकती थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने काम को पूरा करना जरूरी समझा और एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट की तरह काम पूरा किया। प्रियंका का कहना है कि वो बारिश में दोबारा शूट नहीं करना चाहती थी और इसलिए उन्होंने उसी दिन अपना काम पूरा किया था।
इसके अलावा अगर प्रियंका की फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की बात करें तो ये एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा इद्रिस एल्बा और जॉन सीना भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 2 जुलाई को फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसे ना सिर्फ हिंदी बल्कि पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के फूफा और मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हुआ है। इसकी वजह से भी पीसी चर्चा में थी। एक्ट्रेस ने अपने फूफाजी के निधन पर एक पोस्ट भी शेयर किया था और दुख जताया था।
यह भी पढ़ें- Purav Jha कौन हैं? जो Traitor बन दे रहे इनोसेंस को धोखा
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।