'मां-बाप के अलावा कोई अपना नहीं...', Rj Mahvash ने ये क्या कहा? क्या कहना चाहती हैं चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है। इस पोस्ट में महवश कुछ इमोशनल नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि महवश के इस पोस्ट में क्या-क्या लिखा है?

Rj Mahvash

Rj Mahvash

विज्ञापन

आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। महवश खुद से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के संग शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी आरजे के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब महवश ने एक पोस्ट डाला है, जिसने वो कह रही हैं कि ‘वो वैसा ही प्यार देते हैं…’ अब आरजे के इस पूरे पोस्ट में क्या है और उन्होंने ऐसा क्यों कहा है? आइए जानते हैं…

महवश ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में महवश ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। महवश ने लिखा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने परिवार से दूर रह रहे सभी लोगों को सलाम, सालों से एक नए शहर में अकेले 102 बुखार में जब अपने परिवार से दूर अकेले किसी शहर के कमरे में पड़े हो।

Advertisment
Rj Mahvash

Rj Mahvash

क्या बोलीं आरजे?

महवश ने कहा कि तब समझ आता है कि कैसे-कैसे दिन देख के, अपना कम्फर्ट जोन छोड़कर तुम एक नाम बनाने घर से अकेले ही निकले और अकेले ही बढ़ रहे हों, और यहां तक पहुंचे हो। कौन जानता है कि यह सारा पैसा इसके लायक भी है या नहीं। कभी-कभी मुझे अपने छोटे शहर में वापस जाने का मन होता है। कम पैसे पर मां-बाप उनके अलावा कोई अपना होता ही नहीं है, पूरी दुनिया में। उनका बच्चा चोर निकले, क्रिमिनल निकले, बुरा निकले पर वो वैसा ही प्यार देते हैं #unconditionalLove.

चहल संग उड़ चुकी हैं डेटिंग रूमर्स

गौरतलब है कि महवश और यूजी चहल लंबे टाइम से सुर्खियों में हैं। दोनों को लेकर अक्सर अफवाहें उड़ जाती हैं कि इनके बीच कुछ ना कुछ तो चल रहा है। हालांकि, हर बार ये रूमर्स झूठी ही निकलती हैं। चहल के तलाक के बाद से इन अफवाहों को फिर से हवा मिली थी क्योंकि इसके बाद वो आरजे के संग नजर आए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ