RJ Mahvash: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी बनी हुई हैं। एक तरफ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा चल रही है, तो दूसरी तरफ वो प्रोफेशनल लाइफ में इतनी बिजी हो गई हैं कि उन्हें अब किसी बात का होश नहीं है। हाल ही में आरजे महवश को पैपराजी ने स्पॉट किया था और इस दौरान वो अपनी क्यूट फ्लोरल ड्रेस में नजर आई थीं, जिसका वो प्राइस टैग तक हटाना भूल गई थीं। ड्रेस पर लगे प्राइस टैग की वजह से सोशल मीडिया पर महवश का जमकर मजाक उड़ा था।
आरजे महवश ने शेयर किया पोस्ट
हालांकि, बाद में आरजे महवश ने अपने इस ऊप्स मोमेंट पर रिएक्ट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपनी उस ड्रेस को गुस्से में डस्टबिन में ही फेंक दिया। वहीं, अब उनका एक और पोस्ट वायरल हो रहा है। आरजे महवश ने हाल ही में रिवील किया कि वो नींद के कारण कैसी अटपटी हरकत कर रही हैं। उनका नींद से बुरा हाल हो चुका है और वो ठीक से सोच भी नहीं पा रही हैं। अब इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने लेटेस्ट पोस्ट में किया है।
भूख और नींद से परेशान होकर कर डाली ये गलती
आरजे महवश ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि वो उबर ऐप पर खाने का आइटम सर्च कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए आरजे महवश ने लिखा, ‘जब आपको भूख और नींद एक साथ आती है। लेकिन आप इतनी नींद में होते हैं कि सीधे 2 मिनट तक (घड़ी के हिसाब से), मैं उबर ऐप पर शावरमा सर्च कर रही थी और रिजल्ट्स को देखती रही। जब तक अहसास नहीं हुआ कि ये क्या बकवास है! स्थिति: नींद ज्यादा है या भूख। कन्फ्यूजन में हूं। बिरयानी की प्लेट में मुंह डालकर सोना चाहती हूं, लेकिन अगर ये सेंस में आता है। ओके बाय। खाना आने तक टाइम पास कर रही हूं यहां।’
यह भी पढ़ें: क्या है Kajol और Ajay Devgn की हेल्दी मैरिज का सीक्रेट? एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा
वायरल हुआ आरजे महवश का पोस्ट
आरजे महवश का ये पोस्ट बताता है कि एक्ट्रेस नींद के कारण ऐसी अजीब चीजें कर रही हैं। आपको बता दें, अब इस पोस्ट पर भी उनका सोशल मीडिया पर मजाक बनना तय है। वैसे भी इन दिनों उनकी हर एक्टिविटी और हर पोस्ट पर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। वो जो भी करती हैं, फैंस उसे लेकर उन्हें जज करना शुरू कर देते हैं। अब ये पोस्ट भी उनके लिए नई आफत पैदा कर सकता है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
11 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
12 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
15 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
16 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
17 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
17 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
18 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
19 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines