क्या है Kajol और Ajay Devgn की हेल्दी मैरिज का सीक्रेट? एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

Kajol Ajay Devgn Happy Marriage Secret: काजोल ने शादी के 26 साल बाद अजय देवगन और अपनी शादी से जुड़ा सीक्रेट फैंस को बताया है। इन दोनों की शादी टिकने के 2 कारण हैं। अब वो क्या हैं? चलिए जानते हैं।

Kajol Ajay Devgn

काजोल ने अपना एक खास सीक्रेट रिवील किया है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Kajol Ajay Devgn Happy Marriage Secret: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल काजोल और अजय देवगन को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा चलती रहती है। इन दोनों की बॉन्डिंग पर फैंस अक्सर टिप्पणियां करते हुए नजर आते हैं। दोनों का स्वभाव काफी अलग लगता है, जिसके कारण फैंस इन्हें साथ देखते ही, इतने सालों बाद भी अपनी राय देना बंद नहीं करते। कई बार तो लोग ये भी कयास लगाने लगते हैं कि अजय देवगन अपनी बीवी के साथ खुश नजर नहीं आते। जबकि इन दोनों का एक-दूसरे के साथ प्रोफेशनली काम करना और हर चीज में एक-दूसरे का सपोर्ट करना सबसे बड़ा सबूत है कि इनकी शादी परफेक्ट चल रही है।

26 साल बाद काजोल ने खोला मैरिज सीक्रेट

वहीं, अब काजोल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी और अजय की मैरिड लाइफ पर खुलकर बात की है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी मैरिड लाइफ पर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। शादी के 26 साल बाद काजोल ने रिवील किया है कि उनका और अजय देवगन का हेल्दी मैरिज का सीक्रेट क्या है? ये जानकर आपको भी झटका लग सकता है क्योंकि काजोल ने एक ऐसा जवाब दिया है, जिसकी आप बिल्कुल भी उम्मीद नहीं कर रहे होंगे। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अब कौन-सा शॉकिंग बयान दे दिया है?

विज्ञापन

‘हम बहुत पहले ही अलग हो जाते’- काजोल

दरअसल, काजोल से पूछा गया था कि वो अपनी एनर्जी अजय देवगन के साथ कैसे मैच करती हैं? क्योंकि अजय देवगन काफी शार्ट में बात करते हैं और वो उनका एकदम उल्टा करती हैं। ये सुनते ही काजोल ने जवाब दिया, ‘ऐसा ही होना चाहिए, नहीं तो हम लोगों को इतने साल नहीं लगते। हम लोग बहुत पहले ही अलग हो जाते।’ इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा गया कि उनके और अजय के बीच ऐसी कोई स्ट्रेटेजी है कि कब कितनी देर में कोई सुनना बंद देता है? इस जवाब में काजोल ने कहा, ‘हैप्पी मैरिज का सीक्रेट है कि अधूरे बातें सुनो और सेलेक्टिव चीजें भूल जाओ।’

क्या है काजोल का हेल्दी मैरिज सीक्रेट?

काजोल ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘कुछ चीजें तो भूलनी बहुत जरूरी हैं और कुछ चीजें ना सुननी बहुत जरूरी हैं।’ एक्ट्रेस ने अपने इस बयान से फैंस को हिंट दे दिया है कि इन दोनों के बीच भी कुछ चीजें ऐसे होती हैं, जो दोनों को नजरअंदाज करनी पड़ती हैं। इससे झगड़े नहीं होते और रिश्ता बना रहता है। अगर कोई गिले-शिकवे हों, तो उन्हें भुला देना बेहतर होता है और कई बार कुछ चीज़ों को अनसुना करना ही ठीक होता है। अब काजोल की दी हुई ये टिप बाकी लोगों के भी काम आ सकती है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ