यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। महवश को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा भी होती है। हाल ही में यूजी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। हालांकि, अब इस पर महवश ने रिएक्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं कि महवश ने इस वीडियो में क्या कहा है?
महवश ने किया रिएक्ट
आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महवश ने एक अपने ऊप्स मोमेंट वाली क्लिप शेयर की। इसी वीडियो में महवश गुस्से में नजर आ रही है और उस टैग को उखाड़ देती हैं। इसके बाद इस येलो ड्रेस को महवश डस्टबीन में फेंक देती हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए महवश ने इसके कैप्शन में लिखा कि कसम से भाड़े की नहीं है।
आरजे ने पूछा सवाल
महवश ने इसके कैप्शन में आगे लिखा कि फिर जिंदगी में पीछे मुड़कर देखना। ये हादसा किस-किसके साथ हो चूका है? वहीं, आरजे के पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि चहल भाई आते ही होंगे लाइक करने। दूसरे यूजर ने लिखा कि आज तो मैंने चहल भाई से पहले लाइक कर दिया।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
वहीं, तीसरे यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि ये सही है। चौथे यूजर ने लिखा कि कम से कम डस्टबीन में तो नहीं फेंकनी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा कि सबको पता चल गया कि नई ड्रेस है। एक और यूजर ने कहा कि हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।
ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई महवश
गौरतलब है कि आज 24 जून को महवश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। इस वीडियो में चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। दरअसल, महवश की ड्रेस में टैग लगा था और वो टैग सहित ड्रेस को पहनकर पब्लिक में आ गई। जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी, तो इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई और लोग बातें करने लगे।
यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez को मिला कौन-सा अवॉर्ड? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
7 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
8 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
9 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
11 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
13 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
14 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
15 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
17 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines