---विज्ञापन---

RJ Mahvash ने oops मोमेंट पर किया रिएक्ट, Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने सरेआम पूछा ये सवाल

यूजी चहल की एक्स गर्लफ्रेंड आरजे महवश का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में महवश ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। अब महवश ने इस पर रिएक्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में महवश ने क्या शेयर किया है?

---खबर नीचे जारी है---

यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती है। महवश को लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा भी होती है। हाल ही में यूजी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। हालांकि, अब इस पर महवश ने रिएक्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं कि महवश ने इस वीडियो में क्या कहा है?

महवश ने किया रिएक्ट

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महवश ने एक अपने ऊप्स मोमेंट वाली क्लिप शेयर की। इसी वीडियो में महवश गुस्से में नजर आ रही है और उस टैग को उखाड़ देती हैं। इसके बाद इस येलो ड्रेस को महवश डस्टबीन में फेंक देती हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए महवश ने इसके कैप्शन में लिखा कि कसम से भाड़े की नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

---खबर नीचे जारी है---

आरजे ने पूछा सवाल

महवश ने इसके कैप्शन में आगे लिखा कि फिर जिंदगी में पीछे मुड़कर देखना। ये हादसा किस-किसके साथ हो चूका है? वहीं, आरजे के पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि चहल भाई आते ही होंगे लाइक करने। दूसरे यूजर ने लिखा कि आज तो मैंने चहल भाई से पहले लाइक कर दिया।

---खबर नीचे जारी है---

यूजर्स ने किया रिएक्ट

वहीं, तीसरे यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि ये सही है। चौथे यूजर ने लिखा कि कम से कम डस्टबीन में तो नहीं फेंकनी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा कि सबको पता चल गया कि नई ड्रेस है। एक और यूजर ने कहा कि हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।

ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई महवश

गौरतलब है कि आज 24 जून को महवश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ। इस वीडियो में चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। दरअसल, महवश की ड्रेस में टैग लगा था और वो टैग सहित ड्रेस को पहनकर पब्लिक में आ गई। जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी, तो इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई और लोग बातें करने लगे।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez को मिला कौन-सा अवॉर्ड? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

First published on: Jun 24, 2025 09:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola