हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rj Mahvash ने Yuzvendra Chahal के लिए लिखा 'स्पेशल पोस्ट', पसलियां टूटने और फ्रैक्चर पर किया शॉकिंग खुलासा

Rj Mahvash Post For Yuzvendra Chahal: आरजे महवश ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के लिए एक खास पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने दुनिया के सामने रिवील किया है कि युजवेंद्र चहल ने टूटी हुई पसलियों और 3 फ्रैक्चर के साथ आईपीएल 2025 का पूरा सीजन खेला है।

विज्ञापन
आरजे महवश ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल को लेकर चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। (Photo Credit- Instagram)

Rj Mahvash Post For Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद आरजे महवश ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। आईपीएल क्लोजिंग सेरेमनी के बाद से पूरा देश आरजे महवश के पोस्ट का इंतजार कर रहा था। देर से ही सही, लेकिन आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के नाम स्पेशल पोस्ट लिख ही दिया। जिसका इंतजार पूरे देश को था, अब वो हो गया है। अपने इस पोस्ट में आरजे महवश ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिसके बारे में अभी तक किसी को भी पता नहीं था।

दूसरे ही मैच में टूट गई थीं चहल की पसलियां

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत और पंजाब किंग्स (PBKS) की हार के बाद आरजे महवश ने आईपीएल के दौरान की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। किसी तस्वीर में वो प्रीति जिंटा के साथ तो किसी में वो वो रूमर्ड बॉयफ्रेंड युजवेंद्र चहल के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर आरजे महवश ने खुलासा करते हुए लिखा, ‘वो लड़े, डटे रहे और आखिरी मैच तक खेले! और युजवेंद्र चहल के लिए स्पेशल पोस्ट, क्योंकि लोगों को ये नहीं पता है कि दूसरे ही मैच में उनकी पसलियां टूट गई थीं और बाद में उनकी बॉलिंग फिंगर में फ्रैक्चर हो गया।’

चहल ने 3 फ्रैक्चर के साथ खेला पूरा सीजन

आरजे महवश ने आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘इस आदमी ने 3 फ्रैक्चर के साथ पूरा सीजन खेला! हम सभी ने उन्हें चिल्लाते और दर्द में रोते हुए देखा है, लेकिन कभी उन्हें गिव अप करते हुए नहीं देखा! मेरा मतलब है कि आपमें क्या वॉरियर स्पिरिट है यार। टीम आखिरी बॉल तक लड़ती रही! ये कुछ भी नहीं है, बस सम्मान की बात है कि इस साल मैं इस टीम की सपोर्टर थी! बहुत अच्छा खेला लड़कों। इन तस्वीरों में नजर आ रहे सभी लोग मेरे दिल के बेहद करीब हैं। अगले साल मिलते हैं!’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ 2-3 टुकड़े खाकर…’, Urfi Javed ने वजन घटाने के लिए दिखाया पागलपन, अब किया शॉकिंग खुलासा

आरजे महवश ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के नाम लिखा खास पोस्ट

आरजे महवश ने आखिर में कहा, ‘साथ ही, RCB और फैंस को ये खिताब जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। सभी ने खेला और कड़ी मेहनत की! क्रिकेट और आईपीएल…फिर से भगवान! सच में हम इंडियंस के लिए एक त्योहार है।’ अब आरजे महवश का ये पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। फैंस उस इंतजार में हैं कि इस पर युजवेंद्र चहल का रिएक्शन कब आएगा और वो क्या कहेंगे? वहीं, चहल के 3 फ्रैक्चर के बारे में जानकर सभी हैरान हैं। किसी को भी खबर नहीं थी कि आखिरी मैच तक खेलने वाले इस क्रिकेटर को किन तकलीफों से गुजरना पड़ रहा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola