'सिर्फ 2-3 टुकड़े खाकर...', Urfi Javed ने वजन घटाने के लिए दिखाया पागलपन, अब किया शॉकिंग खुलासा

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने खुलासा किया है कि पिछले साल उन्होंने खुद को पतला रखने के लिए क्या अटपटी हरकत की थी। उर्फी एक दिन में कितना खाना खाती थीं, अब उन्होंने उसे लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है।

Urfi Javed

उर्फी जावेद ने वजन को लेकर किया खुलासा। (Photo Credit- Instagram)

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने लाइफ स्टाइल पर बड़ा खुलासा किया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए सेलेब्स को ना जाने कितनी कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। कोई परिवार से दूर होता है, तो कोई अपने मनपसंदीदा खाने से नाता तोड़ देता है। सेलेब्स को फिट दिखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कभी-कभी तो कुछ सेलेब्स हदें भी पार कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ उर्फी जावेद ने भी किया है। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद उर्फी ने अपने लेटेस्ट वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को बताया है कि वजन घटाने के लिए वो किस हद तक जा चुकी हैं।

विज्ञापन

उर्फी ने खोला अपने पतले रहने का सीक्रेट

उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी आउटफिट्स में टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई देती हैं। कई सालों से उर्फी जावेद को देखकर ऐसा ही लगता है, जैसे न तो उनका कमर से 1 इंच बढ़ रहा है और न ही घट रहा है। अब ऐसा कैसे हो सकता है कि कई सालों तक किसी का वजन जरा भी ना बढ़े? आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर उर्फी जावेद ऐसा क्या कर रही हैं कि वो इतनी पतली हैं? इसका खुलासा खुद उर्फी ने अब सोशल मीडिया पर कर दिया है।

विज्ञापन

2-3 चिकन के टुकड़े खाकर काटे दिन

अब उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो जिम में सीटेड केबल रो के साथ एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, ‘पिछले साल मैं वजन कम करने के लिए खुद को भूखा रखती थी, मुश्किल से हर दिन 2-3 चिकन के टुकड़े खाती थी। आज मैं वर्कआउट करती हूं और तब तक खाती हूं, जब तक मेरा पेट भरा हुआ महसूस न हो। हां, मैं कार्ब्स भी खाती हूं!’ उर्फी का ये बयान काफी चौंकाने वाला है।

विज्ञापन

भूखे रहकर उर्फी ने मेंटेन की फिगर

सिर्फ पतले रहने के लिए कोई 2-3 चिकन के टुकड़े पर कैसे जिंदा रह सकता है? ये तो किसी पागलपन से कम नहीं है। लेकिन उर्फी जावेद ये सब वाकई में कर रही थीं। उर्फी ने कई बार ये बात कही है कि वो अपने इस फिगर को मेंटेन करने के लिए पूरे-पूरे दिन भूखी रहती थीं। वहीं, राहत की बात तो ये है कि अब उन्हें समझ आ गया है कि एक्सरसाइज करके भी वजन को मेंटेन किया जा सकता है और इसके लिए भूखे रहने की जरूरत नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ