हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RJ Mahvash का इंस्टाग्राम हैक करने की कोशिश, चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने हैकर को यूं किया टैकल

RJ Mahvash Instagram Account Hacked: पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार महवश अपने इंस्टाग्राम को लेकर सुर्खियों में आई हैं।

विज्ञापन
RJ Mahvash का इंस्टाग्राम हैक करने की कोशिश। image credit- instagarm

RJ Mahvash Instagram Account Hacked: पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। महवश खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब आरजे के इंस्टाग्राम अकाउंट को किसी ने हैक करने की कोशिश की है। इसकी जानाकारी खुद महवश ने एक पोस्ट के जरिए दी है। आइए जानते हैं कि महवश ने क्या कहा?

महवश ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, आरजे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में महवश ने कहा कि जो भी मेरा इंस्टााग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश कर रहा है, वो बंद कर दे। हम मेटा टीम की हेल्प से इसको वापस रिकवर कर लेंगे, लेकिन हर दो मिनट में ओटीपी ना भेजो भाई, मेरे छोले-भटूरे का ऑर्डर आने वाला है, बार-बार कन्फ्यूजन हो रहा है।

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं महवश

आरजे ने अपने पोस्ट में हैकर को बेहद मजाकिया ढंग से टैकल किया है। साथ ही फैंस और अपने चाहने वालों को भी ये जानकारी दी है कि उनके इंस्टाग्राम के साथ कोई गड़बड़ कर रहा है। गौरतलब है कि लंबे वक्त से आरजे महवश और यूजी चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को लेकर रूमर्स हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, महवश साफ कर चुकी हैं कि यूजी और वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन

अक्सर उड़ती रहती हैं रूमर्स

आरजे के कहने के बाद भी लोगों ने कयास लगाने बंद नहीं किए और बार-बार ये रूमर्स उड़ जाती हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इन अफवाहों को ज्यादा हवा तब मिलती है, जब दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। जैसे ही दोनों साथ नजर आते हैं, तो चर्चा होने लगती है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। हालांकि, हर बार ये रूमर्स झूठ ही साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें- Urfi Javed की बेसमेंट में खड़ी गाड़ी का कटा चालान, एक्ट्रेस भी रह गईं हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola