Urfi Javed की बेसमेंट में खड़ी गाड़ी का कटा चालान, एक्ट्रेस भी रह गईं हैरान

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई अटपटी घटना का जिक्र किया है। आजादी के दिन पर एक्ट्रेस का मुंह उतरा हुआ नजर आ रहा है। उन्हें बेसमेंट में पार्क कार का चालान मिला है।

Urfi Javed

उर्फी जावेद को आजादी के दिन लगा बड़ा फटका। (Photo Credit- Instagram)

Urfi Javed: उर्फी जावेद के साथ एक बड़ा स्कैम हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई अजीब घटना की जानकारी दी है। एक्ट्रेस को बैठे बिठाए नुकसान हो गया है। हैरानी की बात तो ये है कि इस बार उर्फी के साथ स्कैम किसी फ्रॉड ने नहीं बल्कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने किया है। अब उर्फी जावेद की बेसमेंट में खड़ी गाड़ी का चालान आया है और उन्हें तगड़ा झटका लगा है। इसके बाद एक्ट्रेस का मुंह पूरी तरह से उतर गया।

उर्फी जावेद को 15 अगस्त पर लगा फटका

उर्फी जावेद ने अब सोशल मीडिया पर जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस हेडफोन लगाकर जिम में एक्सरसाइज कर रही थीं और तभी उन्हें चालान काटने की जानकारी मिली। आपको बता दें, उर्फी जावेद की गाड़ी का चालान आज यानी 15 अगस्त को ही कटा है। एक्ट्रेस ने इस चालान की तस्वीर भी शेयर की है। इस पर 9 बजकर 19 मिनट का समय देखने को मिल रहा है। अब इस पर बात करते हुए उर्फी ने जो रिवील किया है, वो वाकई शॉकिंग लग रहा है।

बेसमेंट में पार्क गाड़ी का चालान

उर्फी जावेद ने लिखा, ‘मुझे अभी एक चालान मिला, जबकि मेरी गाड़ी बेसमेंट में पार्क है, मैं ऑटो से ट्रेवल कर रही हूं क्योंकि मेरे ड्राइवर की छुट्टी है! बेसमेंट में खड़ी गाड़ी का चालान कैसे लग सकता है?’ उर्फी जावेद ने अपने इस पोस्ट में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया है। एक्ट्रेस अब इस चालान के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस पर सवाल उठाती हुई नजर आ रही हैं। ये मामला वाकई चौंका देने वाला है। जब एक्ट्रेस ऑटो से सफर कर रही हैं, तो उन्हें चालान कैसे मिल सकता है?

बिना बात चालान देख उतरा उर्फी का चेहरा

अब देखना होगा कि उर्फी जावेद कैसे इस प्रॉब्लम को सुलझाएंगी? फिलहाल तो एक्ट्रेस सुबह-सुबह हुए इस नुकसान से मायूस नजर आ रही हैं। उन्होंने अपना सिर ही पकड़ लिया है। आपको बता दें, अभी तक उर्फी जावेद को मुंबई ट्रैफिक पुलिस से इस मामले पर कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि, बेसमेंट में पार्क कार का चालान देखकर तो उर्फी के साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ