RJ Mahvash Oops Moment: पॉपुलर एक्ट्रेस आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश अब कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उनका नाम इंटरनेट पर चलता रहता है। वहीं, अब वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इस बार उनकी ट्रोलिंग की वजह उनकी लव लाइफ या युजवेंद्र चहल संग रिश्ता नहीं, बल्कि उनकी खुद की एक गलती है। दरअसल, हाल ही में युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को पैपराजी ने स्पॉट किया था।
आरजे महवश से सबके सामने हुई छोटी सी भूल
इस दौरान वो सबके सामने ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। आपको बता दें, आरजे महवश येलो कलर की फ्लोरल शार्ट ड्रेस पहनकर आई थीं और इसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ आरजे महवश का मेकअप और हायर स्टाइल सब कुछ ऑन पॉइंट था। हालांकि, आरजे महवश से एक गलती हो गई और अब वो लोगों की नजरों में आ चुकी है। दरअसल, जब ये वीडियो सामने से देखेंगे तो सब कुछ ठीक नजर आएगा, लेकिन जब आरजे महवश का बैक साइड वीडियो सामने आएगा तो आपको भी समझ आ जाएगा कि प्रॉब्लम क्या है?
प्राइस टैग हटाना भूलीं आरजे महवश
दरअसल, इस क्यूट सी ड्रेस को पहनने से पहले आरजे महवश इससे टैग हटाना भूल गईं। पब्लिक प्लेस में आरजे महवश ड्रेस पर टैग लगाकर घूमती हुई नजर आ रही हैं। वैसे बात तो छोटी सी है, लेकिन लोगों को तो युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश का मजाक उड़ाने का मौका मिल गया है। अब लोग कमेंट करके महवश की खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘युजी ने दिलवाई है, प्राइस टैग शो ऑफ करना तो बनता है।’ एक ने लिखा, ‘कंपनी सिर्फ एक बार पहनने को देती है।’ तो एक कमेंट आया, ‘वो उसे वापस लौटाना चाहती है।’
यह भी पढ़ें: किसके निधन से इमोशनल हुईं Rupali Ganguly? सोशल मीडिया पर आया ‘अनुपमा’ का भावुक पोस्ट
लोगों ने आरजे महवश की उड़ाई खिल्ली
एक शख्स ने कहा, ‘पहनकर एक्सचेंज भी तो करना है।’ तो कोई मजाक उड़ाते हुए बोला, ‘वापस करना होगा शायद।’ तो एक ने आरोप लगते हुए कहा, ‘वो ऐसा जानबूझकर करती है।’ किसी ने लिखा, ‘युजी भाई निकाल देगा वो टैग।’ एक ने कमेंट किया, ‘शो ऑफ जो करना है।’ कोई कह रहा है, ‘शायद से कोई नया फैशन आया होगा मार्केट में।’ तो कोई ताना मारते हुए कह रहा है, ‘पता कैसे चलेगा नई ड्रेस है।’ अब इसी तरह से लोग आरजे महवश के ऊप्स मोमेंट पर रिएक्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
9 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
14 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
14 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
17 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines