किसके निधन से इमोशनल हुईं Rupali Ganguly? सोशल मीडिया पर आया 'अनुपमा' का भावुक पोस्ट

Rupali Ganguly Emotional Post: रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर किसी करीबी के निधन पर शोक जताया है। एक्ट्रेस इस वक्त बेहद दुखी और इमोशनल हैं। उनके दिल के बेहद करीबी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Rupali Ganguly

रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर भावुक दिखाई दे रही हैं। (Photo Credit- Instagram)

Rupali Ganguly Emotional Post: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने किसी करीबी को खो दिया है, जिसका दर्द अब रुपाली गांगुली के ताजा पोस्ट में छलक रहा है। एक्ट्रेस ने अब नानी के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। ये रुपाली गांगुली की नानी नहीं हैं, बल्कि एक्टर और डिजिटल क्रिएटर विराज घेलानी की नानी हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

विज्ञापन

विराज घेलानी की नानी का हुआ निधन

विराज घेलानी की नानी के निधन की जानकारी देते हुए रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की है। आपको बता दें, विराज घेलानी की नानी रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ की सबसे बड़ी फैन थीं। इतना ही है रुपाली गांगुली नानी से मुलाकात भी कर चुकी हैं और उनसे फोन पर बात भी किया करती थीं। खुद विराज घेलानी ने एक बार सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था। रुपाली गांगुली और विराज की नानी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग थी।

विज्ञापन

‘अनुपमा’ की सबसे बड़ी फैन थीं विराज घेलानी की नानी

एक बार विराज घेलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। उसमें रुपाली गांगुली को विराज घेलानी के घर पर उनकी नानी से मिलने आते हुए देखा गया था। दोनों बेहद प्यार से मिले थे और रुपाली गांगुली ने बेहद प्यार से नानी के हाथों को चूमा था। इस पोस्ट में विराज घेलानी ने लिखा था, ‘जैसे ही रुपाली गांगुली को पता चला कि नानी की तबीयत ठीक नहीं है, उन्होंने रोज मुझे फोन करके उनका हाल-चाल पूछा और देखा कि सब कुछ ठीक हो। जैसे ही उन्हें शूटिंग से थोड़ा वक्त मिला, वो कांदिवली में घर आईं और उन्होंने नानी के साथ समय बिताया। नानी बेहद खुश थीं। वो एक बच्चे की तरह थीं, जो अपने सुपर हीरो से मिल रहा था।’

विज्ञापन

Rupali Ganguly

विज्ञापन

रुपाली गांगुली नानी के निधन से हुईं दुखी

अब अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने विराज घेलानी के इसी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही लिखा है, ‘नानी आपकी बहुत याद आएगी।’ अब रुपाली गांगुली के इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वो वाकई नानी के निधन से बेहद दुखी हैं और नानी की उनकी जिंदगी में काफी अहमियत थी। इन दोनों का रिश्ता दिल से जुड़ा था। वहीं, अब नानी तो इस दुनिया से चली गई हैं और रुपाली गांगुली मायूस हो गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ