RJ Mahvash हुईं oops मोमेंट का शिकार, एक गलती से मजाक उड़वा बैठीं Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

RJ Mahvash Oops Moment: आरजे महवश का एक वीडियो उनकी ट्रोलिंग की वजह बन गया है। एक्ट्रेस हाल ही में सबके सामने अपना ऊप्स मोमेंट करवा बैठीं। अब लोग सोशल मीडिया पर उनका मजाक बना रहे हैं।

RJ Mahvash

आरजे महवश का ऊप्स मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Photo Credit- Instagram)

RJ Mahvash Oops Moment: पॉपुलर एक्ट्रेस आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश अब कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उनका नाम इंटरनेट पर चलता रहता है। वहीं, अब वो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इस बार उनकी ट्रोलिंग की वजह उनकी लव लाइफ या युजवेंद्र चहल संग रिश्ता नहीं, बल्कि उनकी खुद की एक गलती है। दरअसल, हाल ही में युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश को पैपराजी ने स्पॉट किया था।

विज्ञापन

आरजे महवश से सबके सामने हुई छोटी सी भूल

इस दौरान वो सबके सामने ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। आपको बता दें, आरजे महवश येलो कलर की फ्लोरल शार्ट ड्रेस पहनकर आई थीं और इसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। इस ड्रेस के साथ आरजे महवश का मेकअप और हायर स्टाइल सब कुछ ऑन पॉइंट था। हालांकि, आरजे महवश से एक गलती हो गई और अब वो लोगों की नजरों में आ चुकी है। दरअसल, जब ये वीडियो सामने से देखेंगे तो सब कुछ ठीक नजर आएगा, लेकिन जब आरजे महवश का बैक साइड वीडियो सामने आएगा तो आपको भी समझ आ जाएगा कि प्रॉब्लम क्या है?

विज्ञापन

प्राइस टैग हटाना भूलीं आरजे महवश

दरअसल, इस क्यूट सी ड्रेस को पहनने से पहले आरजे महवश इससे टैग हटाना भूल गईं। पब्लिक प्लेस में आरजे महवश ड्रेस पर टैग लगाकर घूमती हुई नजर आ रही हैं। वैसे बात तो छोटी सी है, लेकिन लोगों को तो युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश का मजाक उड़ाने का मौका मिल गया है। अब लोग कमेंट करके महवश की खिल्ली उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘युजी ने दिलवाई है, प्राइस टैग शो ऑफ करना तो बनता है।’ एक ने लिखा, ‘कंपनी सिर्फ एक बार पहनने को देती है।’ तो एक कमेंट आया, ‘वो उसे वापस लौटाना चाहती है।’

विज्ञापन

लोगों ने आरजे महवश की उड़ाई खिल्ली

एक शख्स ने कहा, ‘पहनकर एक्सचेंज भी तो करना है।’ तो कोई मजाक उड़ाते हुए बोला, ‘वापस करना होगा शायद।’ तो एक ने आरोप लगते हुए कहा, ‘वो ऐसा जानबूझकर करती है।’ किसी ने लिखा, ‘युजी भाई निकाल देगा वो टैग।’ एक ने कमेंट किया, ‘शो ऑफ जो करना है।’ कोई कह रहा है, ‘शायद से कोई नया फैशन आया होगा मार्केट में।’ तो कोई ताना मारते हुए कह रहा है, ‘पता कैसे चलेगा नई ड्रेस है।’ अब इसी तरह से लोग आरजे महवश के ऊप्स मोमेंट पर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ