Ritu Shivpuri sacrificed career for family: इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे हैं जो एक ड्रीम डेब्यू के सपने ही देखते रह जाते हैं लेकिन वो मौका उन्हें मिल ही नहीं पाता। वहीं फिल्मों में ऐसे एक्टर्स भी होते हैं जो अपने डेब्यू के साथ ही सुपरस्टार बन जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस रहीं ऋतु शिवपुरी भी। ऋतु दिग्गज एक्टर्स ओम शिवपुरी और सुधा शिवपुरी की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद उनका करियर ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। हालांकि सालों बाद जब ऋतु ने पर्दे पर कमबैक किया तो हर तरफ उन्हीं के चर्चे फिर से होने लगे।
बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं ऋतु
फिल्मी परिवार से होने के चलते ऋतु हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। ऋतु का एक भाई भी है जिसक नाम विनीत शिवपुरी है। ऋतु ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग करना शुरू कर दिया और जल्द ही उन्होंने बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया। वो फिल्म अभिनेता गोविंदा के साथ फिल्म आंखें में नजर आई थीं, जो साल 1993 में रिलीज हुई थी। उस वक्त ऋतु सिर्फ 17 साल की थीं।
‘आंखें’ के बाद हिट फिल्म को तरसीं ऋतु
डेविड धवन की फिल्म ‘आंखें’ के बाद ऋतु ने कई फिल्मों में काम किया जैसे कि ‘हम सब चोर हैं’, ‘आर या पार’ और ‘रॉक डांसर’। किसी भी फिल्म ने उनकी डेब्यू फिल्म जितना कमाल नहीं किया। इसके अलावा ऋतु ने कन्नड की कई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन यहां भी उन्हें वो कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद ऋतु ने एक फैसला लिया जिससे उनका पूरे करियर पर असर पड़ा।
ऋतु ने बिजनेसमैन से शादी कर ली
ऋतु ने फिल्में ना चलने के कारण ब्रेक लेना बेहतर समझा और उन्होंने साल 2006 में बॉलीवुड छोड़ अपनी शादीशुदा जिंदगी पर फोकस करना शुरू कर दिया।
ऋतु ने बिजनेसमैन हरी वेंकट से शादी कर ली। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। उन्होंने फिल्मों में कमबैक करने की कोशिश की लेकिन फिर पति का स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण वो ऐसा कभी कर ही नहीं पाईं। उन्होंने पति का ख्याल रखने के लिए फिल्मों से पूरी तरह से दूरी बनाना ही बेहतर समझा। दरअसल उनके पति हरी वेंकट को पीठ में ट्यूमर हो गया था।
साल 2016 में ऋतु का कमबैक
सालों बाद ऋतु ने फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। उन्होंने अनिल कपूर के शो ’24’ से कमबैक किया। जिसके बाद से ऋतु अब कई टेलीवीजन शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद ऋतु 2017 में टीवी शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, 2019 में ‘विश’ और ‘नजर’ जैसे टीवी शोज में नजर आईं। फिलहाल ऋतु अपने लिए टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने लिए सही मौके की तलाश में हैं। वो सोशल मीडिया पर भी इन दिनों काफी एक्टिव रहती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के 5 बड़े फैसले जिनसे हुआ विवाद, 1 में तो आई लीगल नोटिस की नौबत
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines