Rakhi Sawant, Ritesh Kumar, Dodi Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने नए ड्रामे को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डोडी ने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया। हालांकि, इसके बाद डोडी ने यू-टर्न लिया और शादी के लिए मना कर दिया। इस बीच अब राखी के एक्स हसबैंड रितेश कुमार का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो डोडी खान पर पलटवार करते नजर आ रहे हैं।
डोडी मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं- रितेश
दरअसल, राखी सावंत के एक्स हसबैंड रितेश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रितेश कह रहे हैं कि डोडी तू कायर है, तू हमारे बॉलीवुड की क्वीन के साथ खेलता है। डोडी मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं। एक दिन तू बोलता है और अगले दिन कायर की तरह यू-टर्न लेता है। रितेश ने कहा कि हमारी बॉलीवुड की क्वीन इतनी सस्ती नहीं है। तेरे जैसा सस्ता आदमी उसको ऑफर्ड नहीं कर सकता, जा मुंह धोकर आ, नहीं तो इस हथौड़े से यहां पर ‘गदर 3’ में लिखूंगा।
कमेंट सेक्शन में बहस
वीडियो में रितेश ने आगे कहा कि यहां पर पम्प नहीं है, लेकिन इस हथौड़े से तेरा सिर फोड़ दूंगा। वहीं, अब रितेश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस पर रितेश ने खुद लिखा है कि डोडी ये तुमने अच्छा नहीं किया।इसके अलावा राखी ने वीडियो पर कमेंट किया कि फालतू, अपनी बकवास बंद करो।
Ritesh Kumar
डोडी ने दिया रिप्लाई
इतना ही नहीं बल्कि कमेंट सेक्शन में भी राखी, रितेश और डोडी बहस करते नजर आए। कमेंट सेक्शन में रितेश ने लिखा कि डोडी ले जाकर दिखा, गदर 3 करके, पम्प उखाडूंगा वहां आकर। इसके बाद राखी को टैग करते हुए डोडी ने लिखा कि करेला सावंत तुमको और तुम्हारे डोडी को भिंडी बाजार में फेंक दूंगा। रितेश के कमेंट का जवाब देते हुए डोडी खान ने लिखा कि पहले हैमर तो उठा लो आप, पम्प मैं खुद उखाड़ कर दे दूंगा।
राखी सावंत ने शेयर किया था वीडियो
गौरतलब है कि हाल ही में राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो पाकिस्तान जा चुकी हैं। इसके बाद डोडी खान ने एक वीडियो शेयर जिसमें उन्होंने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया। हालांकि, बाद में डोडी खान ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राखी से शादी के लिए मना किया, लेकिन कहा कि वो राखी की शादी अपने किसी भाई से कराएंगे।
यह भी पढ़ें- Bobby Deol से 4 गुना ज्यादा अमीर है उनकी वाइफ, आखिर क्या करती हैं Tanya Deol?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines