बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वहीं 17 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को बड़ा झटका लगा है. चलिए जानते हैं कि ‘राजा शिवाजी’ ने अपने ओपनिंग डे पर कितने का कारोबार किया है.
यह भी पढ़ें: Prime Video पर छाई 9 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट एंड टर्न्स
‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन?
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि फिल्म को हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज किया है. राजा शिवाजी फिल्म ने हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ कमाए हैं, तो वहीं मराठी में भाषा में मूवी ने 8 करोड़ रुपये छापे हैं. इतनी ही नहीं रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने एडवांस बुकिंग में 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, सलमान खान, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और फरदीन खान ने अहम किरदार निभाया है. बता दें कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है.
यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर कब्जा जमाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?
‘भूत बंगला’ ने 1 मई को कितने का किया कारोबार
वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की बात करें, तो इस मूवी में अक्षय पाजी के अलावा परेश रावल , तब्बू, राजपाल यादव, दिवंगत असरानी और वामिका गब्बी ने अहम किरदार निभाया था. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. वहीं भूत बंगला ने आज यानी 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. भूत बंगला ने अभी तक 132.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
3 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
4 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
7 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
8 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
9 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
9 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
10 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
11 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
11 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines