Prime Video पर छाई 9 एपिसोड की ये सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट एंड टर्न्स

OTT पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. आज हम एक ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी ज्यादा देखी जा रही है. इस सीरीज में आपको सत्ता का खेल देखने को मिलता है, जो आपको पूरे टाइम बांधे रखती है. बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. इस सीरीज में आपको सियासी गलियारों की खतरनाक कहानी देखने को मिलती है.

tandav
1 / 6
tandav

OTT पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. आज हम एक ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी ज्यादा देखी जा रही है.  इस सीरीज में आपको सत्ता का खेल देखने को मिलता है, जो आपको पूरे टाइम बांधे रखती है. बता दें कि इस सीरीज का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. इस सीरीज में आपको सियासी गलियारों की खतरनाक कहानी देखने को मिलती है.

विज्ञापन

तांडव वेब सीरीज

तांडव वेब सीरीज2 / 6

हम जिस सीरीज की बात कर रहे है, उसका टाइटल 'तांडव' है. इस सीरीज में सैफ अली खान के साथ सुनील ग्रोवर ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज की कहानी आपको शुरुआत में काफी उलझी हुई समझ में आती है. हालांकि, फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती यह आपको अपने कब्जे में लेना शुरु कर देती है.

विज्ञापन

तांडव सीरीज कहां देखें

तांडव सीरीज कहां देखें3 / 6

इस सीरीज की कहानी प्रधानमंत्री की अचानक और रहस्यमयी तरीक हुई मौत के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. वहीं मौत के बाद सत्ता हथियाने के लिए जो, जंग छेड़ती है उसे देखकर बस यही लगता है कि यहां न कोई सगा है और न कोई पराया; सब एक कुर्सी पाने के लिए भाग रहे हैं. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है.

तांडव सीरीज की कहानी

तांडव सीरीज की कहानी4 / 6

बता दें कि इस सीरीज के हर एपिसोड में एक नया राज खुलता है, जिसमें राजनीति का असली और क्रूर चेहरा सामने आ जाता है. 'तांडव' में बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान ने 'समर प्रताप सिंह' का अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज में उनकी दमदार एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

तांडव कब हुई रिलीज

तांडव कब हुई रिलीज5 / 6

वहीं सुनील ग्रोवर ने इस सीरीज में 'गुरपाल सिंह' का रोल प्ले किया है. वो सीरीज में एक ऐसे वफादार सिपहसालार बने हैं, जो अपने मालिक के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. इस सीरीज में उनके अभिनय की जमकर तारीफ भी हुई है. हालांकि, हम लोग उन्हें अक्सर कॉमेडी करते हुए देखते हैं, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने काफी दमदार अभिनय किया है. यह सीरीज 15 जनवरी 2021 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई थी.

तांडव का सीजन 2 कब आएगा

तांडव का सीजन 2 कब आएगा6 / 6

इस 9 एपिसोड वाली सीरीज में एक ऐसा मोड़ आ जाता है, जहां किसी पर भी भरोसा करना मुश्किल हो जाता है. इस सीरीज का क्लाइमैक्स आपके दिमाग को सुन्न कर देगा. वहीं अब दर्शक इस सीरीज के अगला सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अगला सीजन कब आएगा इसकी आधिकारिक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि तांडव का सीजन 2 रिलीज नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन