हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Raja Shivaji Box Office Collection Day 4: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बांग्ला’ के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज किया गया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बांग्ला’ ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
'राजा शिवाजी' ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ फिल्म को रितेश देशमुख के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. इतना ही नहीं फिल्म में रितेश देशमुख ने लीड रोल भी निभाया है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 4 दिनों का समय हो चुका है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि फिल्म ने 4 दिनों में कितने का कलेक्शन किया है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बांगला’ को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘भूत बंगला’ को चटाई धूल

‘राजा शिवाजी’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. बता दें कि राजा शिवाजी फिल्म को दो भाषा में रिलीज किया गया है हिंदी और मराठी. फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ और मराठी भाषा में 8 करोड़ पर छापे थे. इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान. भाग्यश्री, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन. फरीदा खान और विद्या बालन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म ने आज यानी 4 मई को 4.2 करोड़ रुपये कमाए हैं. मूवी ने हिंदी भाषा में 1.04 करोड़ तो वही मराठी भाषा में 3.17 करोड रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 4 दिनों में 38.11 करोड़ रुपए कमा चुकी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की इन 5 फिल्मों को देखकर बन जाएगा दिन, कहानी ऐसी की अधूरा छोड़ नहीं पाएंगे आप

‘भूत बंगला’ ने 18वें दिन कितने का किया कलेक्शन

हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. दरअसल, जब से रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज हुई है, तो खिलाड़ी कुमार की फिल्म का कलेक्शन काफी कम हो गया है. भूत बंगला ने 18वें दिन यानी 4 मई को मूवी ने महज 1.75 करोड़ रुपये ही छाप पाई है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 144.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वही फिल्म ने दुनियाभर में 227.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola