---विज्ञापन---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ‘भूत बंगला’ को चटाई धूल

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई है. फिल्म रिलीज होते है बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्मों ने आज कितने का कारोबार किया है.

---खबर नीचे जारी है---

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. राजा शिवाजी ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये छापे थे, जिसमें से फिल्म ने हिंदी भाषा में 3.35 करोड़ और मराठी भाषा में 8 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस मूवी में रितेश देशमुख के साथ उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूजा ने अहम किरदार निभाया है. हालांकि, इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में देखी जा रही है. यह मूवी 17 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज किया गया था. ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ कमाए थे.

यह भी पढ़ें: KKK 15 Update: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में इन 12 कंटेस्टेंट के बीच होगी जंग, देखें पूरी लिस्ट

---खबर नीचे जारी है---

‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे दिन कितने का किया कारोबार

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. ‘राजा शिवाजी’ मूवी का डायरेक्शन रितेश देशमुख ने किया है. इस मूवी में दबंग खान यानी सलमान खान ने कैमियो किया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए आज तीन दिन पूरे हो चुके हैं. फिल्म ने आज यानी 03 मई को 12 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. ‘राजा शिवाजी’ ने हिंदी भाषा में 4.25 करोड़, तो वहीं मराठी भाषा में 7.75 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने तीन दिनों में 33.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा सलमान खान, संजय दत्त, भाग्यश्री, फरदीन खान अभिषेक बच्चन और विद्या बालन नजर आईं है. 

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Vs Bhooth Bangla Box Office Collection: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन भी मचाया कोहराम, ‘भूत बंगला’ के आगे किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

---खबर नीचे जारी है---

‘भूत बंगला’ ने 17वें दिन कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन की बात करें, तो इस मूवी ने आज यानी 3 मई को 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस मूवी ने अब तक 142.50 करोड़ रुपये छापे है. ‘भूत बंगला’ को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इस मूवी का पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने दुनिया भर में 225.52 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

First published on: May 03, 2026 10:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola