Genelia D’Souza Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके हसबैंड रितेश देशमुख ने एक खास पोस्ट शेयर किया है। रितेश ने जेनेलिया की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में जेनेलिया अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं, तो कुछ में बच्चों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। अब इन खूबसूरत यादों से भरी तस्वीरों के साथ रितेश ने अपनी पत्नी के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
रितेश देशमुख ने वाइफ के बर्थडे पर किया खास पोस्ट
रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, मेरी बाइको, मेरे प्यार। आज सिर्फ तुम्हारा जन्मदिन नहीं है- ये रिमाइंडर है कि मैं कितना लकी हूं कि जिंदगी में तुम्हारे साथ चल रहा हूं। एक औरत के अंदर तुम ढेर सारी अविश्वसनीय चीजें हो: वो जो मुझे उस वक्त हंसाती है जब मैं उम्मीद भी नहीं कर रहा होता, हमारे बच्चों की बेस्ट मां, एक बेटी जो प्यार और रिस्पेक्ट से आगे बढ़ती है और एक दोस्त जो हमेशा खड़ी रहती है।’
फैमिली के लिए क्या-क्या करती हैं जेनेलिया?
रितेश देशमुख ने आगे कहा, ‘जितना हम महसूस करते हैं, तुम वो सब कैरी करती हो और फिर भी दूसरों के लिए कितना कुछ करती हो। तुम हमारी फैमिली के हैप्पी मोमेंट्स की ताकत हो, तब भी जब तुम थकी हुई होती हो। तुम सभी को बांधे रखती हो। तुम मुझे शर्मिंदा करने से कभी नहीं चूकती- चिढ़ाकर, टांग खींचकर, या उन कहानियों से जो तुम्हें अपने दोस्तों के साथ ओवरशेयर करना पसंद है और तुम्हारी कभी न रुकने वाली हंसी, लेकिन मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता। क्योंकि इन सबके बाद भी तुमने हमेशा मेरा साथ दिया है। तुम मेरी सबसे बड़ी चीयर लीडर हो, मुझे डिफेंड करती हो और तुम पर मैं हर वक्त भरोसा कर सकता हूं।’
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस जो मराठी फिल्मों की भी स्टार, 10 साल बाद पति संग किया कमबैक; रियल लव स्टोरी है फिल्मी
रितेश ने पत्नी के लिए खुद को बनाया बेहतर इंसान
रितेश देशमुख ने आगे प्यार से लिखा, ‘तुम मेरा सहारा और सुकून हो, जिंदगी की अव्यवस्था में मेरी फेवरेट टीममेट हो। तुम हमारे घर का दिल हो। तुम खुशी, आराम, हंसी प्यार और बिना किसी रुकावट की नींद डिजर्व करती हो। तुमने मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए इंस्पायर किया है, कोई ऐसा बनने के लिए जो तुम्हारा पार्टनर बनने के काबिल हो- भगवान मेरे साथ इससे ज्यादा काइंड नहीं हो सकता था। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरी बाइको, उन शब्दों से ज्यादा जो एक्सप्रेस कर सकते हैं, लेकिन अपनी पूरी जिंदगी तुम्हें दिखाने की कोशिश करता रहूंगा। हैप्पी बर्थडे लव।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines