बॉलीवुड एक्ट्रेस जो मराठी फिल्मों की भी स्टार, 10 साल बाद पति संग किया कमबैक; रियल लव स्टोरी है फिल्मी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने साउथ से लेकर मराठी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। वहीं उनकी रियल लाइफ स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है। चलिए आज आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

genelia dsouza

Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ में भी अपनी पहचान बनाई है। वहीं बॉलीवुड की ही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साउथ से लेकर मराठी तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। एक्ट्रेस की रियल लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं हैं। पति के साथ 10 साल बाद फिल्मों में वापसी करने के बाद एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। जी हां हम बात कर रहे हैं जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’souza Birthday Special) की। जेनेलिया आज यानी 5 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

साउथ और बॉलीवुड में एक-साथ डेब्यू

जेनेलिया बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने साउथ से लेकर मराठी फिल्मों में भी बड़ी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा से की थी। जेनेलिया ने साल 2003 में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों में ही अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदी सिनेमा में जहां उनकी पहली फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ थी, तो वहीं दूसरी ओर साउथ में उनकी डेब्यू फिल्म ‘बॉयज’ थी।

इन फिल्मों से मिली पहचान

जेनेलिया को असली पहचान हिंदी फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से मिली थी। साल 2008 में रिलीज हुई इस मूवी में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने ‘सई’, ‘मस्ती’, ‘हैप्पी’, ‘रेडी’, ‘फोर्स’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ जैसी फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में महारत हासिल की।

फिल्मी लव-स्टोरी

जेनेलिया का एक्टिंग करियर जितना अच्छा रहा उससे कहीं अच्छी उनकी लव स्टोरी रही है। एक्ट्रेस ने रितेश देशमुख के साथ 9 साल तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था। डेटिंग करने के बावजूद भी दोनों एक-दूसरे को मीडिया के सामने दोस्त बताते थे। इसके बाद साल 2012 में दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। बॉलीवुड की ये शादी सबसे सफल शादियों में से एक है।

10 साल बाद कमबैक

शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर से मुंह मोड़ लिया था। एक्ट्रेस ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर बच्चों की परवरिश की। वहीं 10 साल के बाद एक्ट्रेस ने अपने पति रितेश देशमुख के साथ मराठी मूवी ‘वेड’ से पर्दे पर वापसी की। इस मूवी में दोनों की लव स्टोरी और केमिस्ट्री ने ऑडियंस का दिल जीत लिया। वहीं ये मूवी सुपरहिट भी साबित हुई। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस की ‘सितारे जमीन पर’ भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ