मुंबई: जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख (Genelia D’Souza & Riteish Deshmukh) टिंसेल टाउन के उन पसंदीदा जोड़ों में से हैं, जो अपनी प्रेम कहानी से लेकर अपनी सफल शादी तक फैंस को परफेक्ट कपल गोल देते देखे जाते हैं।
दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए धमाल मचाते हुए देखे जाते हैं। इस बीच उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे रितेश ने अपनी नवरी यानी पत्नी के जन्मदिन से ठीक पहले साझा किया है।
और पढ़िए – सपना चौधरी के देसी लटके-झटके से फैंस को ऐसे बनाया दीवाना, देखिए Video
रितेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जेनेलिया (Genelia D’Souza Video) के चेहरे पर मूछों वाला फिल्टर लगा रखा है। वहीं जेनेलिया इस बात से अंजान अपने आप में मस्त हैं। लेकिन जैसे ही उनकी नजर कैमरे पर पड़ती है वो थोड़ा चौंकती हैं। हालांकि, वो फिर भी इस बात से अंजान हैं कि रितेश उनके साथ प्रैंक कर रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए रितेश ने कैप्शन दिया, ‘माझा नवरा’ @geneliad
वीडियो को रितेश (Riteish Deshmukh pranks with wife genelia) ने जैसे ही साझा किया, जेनेलिया ने भी इसपर प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं की। उन्होंने पति के गुस्ताखी पर आपत्ति जताते हुए लिखा, ‘@riteishd तुम मुसीबत में हो’ । इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर आयुष शर्मा से लेकर अभिषेक बच्चन तक ने हंसने वाली इमोडी ड्रॉप की।
बता दें, आज अपना 35वां जन्मदिन (Genelia D’Souza Birthday) बना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस दिल खोलकर उनपर प्यार बरसा रहे हैं और एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। दोनों अपनी पहली फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर मिले थे और एक दशक से भी अधिक समय बाद, वो शादी के बंधन में बंधे। शादी से ठीक पहले भी दोनों ने एक साथ ‘तेरे नाल लव हो गया’ फिल्म में काम किया था।
और पढ़िए – Uorfi Javed ने बताई सेमी न्यूड वीडियो शेयर करने के पीछे की वजह
कपल ने साल 2012 में मराठी और ईसाई दोनों ही धर्मों से शादी की। इन वर्षों में, ये बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले जोड़ों में से एक बन गए हैं। अब ये जोड़ी एक साथ मराठी फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में नजर आने वाले हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
55 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines