Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना चौधरी के फैंन्स सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों भी हैं। वो अपने डांस से देश ही नहीं विदेशों में भी लोगों को दीवाना बना रही हैं। सपना अपने डांस मूव्स से हर किसी को घायल कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में पिछले दिनों सपना चौधरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इवेंट के दौरान डांस करते हुए अपना एक नया वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वो अपने हिट गाने ‘बैरन’ पर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

इस गाने को यूके हरियाणवी ने अपनी आवाज से सजाया था। सपना का डांस देख फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं, इसके साथ ही वह सपना की अदाओं को कैमरे में कैद भी करते नजर आ रहे हैं। हरे रंग का पटियाला सूट और परांदा पहने सपना गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, फैंस उनकी हर एक फोटो और म्यूजिक एल्बम का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। सपना का कोई भी न्यू म्यूजिक एल्बम आउट होता है वो चंद मिनटों में वायरल हो जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ