हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

OTT पर कोहराम मचा रही है ढाई महीने पुरानी ये फिल्म, ग्लोबल ट्रेंडिंग में बनाई जगह

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म मराठी भाषा और हिंदी भाषा में रिलीज की गई थी. इन दिनों रितेश की फिल्म ओटीटी पर जमकर कोहराम मचा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Raja Shivaji किस ओटीटी पर देखें?

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसुजा स्टारर की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों ओटीटी पर जमकर कोहराम मचा रही है. यह मूवी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. ‘राजा शिवाजी’ मूवी को दो भाषाओं में रिलीज किया गया था. हिंदी और मराठी.

रितेश देशमुख द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लगभग 2 महीने बाद ओटीटी पर रिलीज की गई है. यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने मराठी भाषा में 83.75 करोड़ रुपये, तो वहीं हिंदी भाषा में मूवी ने 29.94 करोड़ रुपये छापे हैं.

यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद OTT पर रिलीज होगी सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’, जानें कब और कहां देखें फिल्म?

विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ की कैसी है कहानी?

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का डायरेक्शन खुद रितेश देशमुख ने किया था. इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा और अभिषेक बच्चन अहम किरदार में नजर आए हैं. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो देखने को मिला था. इस मूवी की कहानी का बात करें, तो इसकी कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज और अफजल खान के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

यह भी पढ़ें: Prime Video पर लगातार ट्रेंड कर रही ये 5 एपिसोड की मिनी सीरीज, कहानी जीत लेगी दिल

विज्ञापन

कहां देखें ‘राजा शिवाजी’

‘राजा शिवाजी’ फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो इस मूवी ने मराठी सिनेमा की इतिहास बदला दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. यह मूवी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है, जिसे लोग काफी देख रहे हैं. यह मूवी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली नॉन इंग्लिश फिल्मों में तीसरे स्थान पर ट्रेंड कर रही है. यह मूवी Netflix पर मौजूद है, जिसे आप घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola