Riteish Deshmukh Exposes Arbaaz, Nikki Tamboli: खबरों के बाजार में किसी ना किसी सेलेब को लेकर कुछ ना कुछ बातें होती रहती हैं। हालांकि इस वक्त गॉसिप टाउन में निक्की तंबोली और अरबाज को लेकर खूब बातें हो रही हैं। लोगों का भी कहना है कि जब अरबाज की लाइफ में पहले से ही पार्टनर है, तो भला अरबाज क्यों इस तरह से बिहेव कर रहे हैं? हालांकि अब रितेश देशमुख ने सब साफ ही कर दिया है और अरबाज की सारी पोल-पट्टी खोल दी है। क्या है ये पूरा मामला? और क्यों हो रही हैं इस तरह की बातें? आइए जानते हैं…
क्या है ये मामला?
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के तो बहुत दिवाने हैं, फिर चाहे वो हिंदी हो, ओटीटी हो या फिर मराठी ही क्यों ना हो? रियलिटी शो बिग बॉस मराठी का 5वां सीजन चल रहा है, जो चर्चा में है। इस वक्त शो में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की दोस्ती बढ़ रही है, जिसकी इंटरनेट पर भी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि हाल ही में शो में देखा गया कि निक्की और अरबाज के बीच कुछ अनबन चल रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस अनबन के चलते ही अरबाज ने शो के घर में बवाल किया और तोड़-फोड़ मचा दी।
अरबाज को क्यों आया गुस्सा?
दरअसल, इस वक्त अरबाज ऐसे ही परेशान नहीं हैं बल्कि शो में अभिजीत सावंत संग बढ़ रही निक्की की दोस्ती को लेकर जलन महसूस कर रहे हैं और इस वजह से ही उन्होंने शो के घर में इतना बवाल किया। वीकेंड एपिसोड ‘भाऊचा धक्का’ में शो के होस्ट रितेश देशमुख ने इस मुद्दे को उठाया और अरबाज को जमकर लताड़ा।
रितेश ने लगाई फटकार
रितेश ने अरबाज को एक्सपोज करते हुए कहा कि उन्हें निक्की और अभिजीत की बढ़ रही दोस्ती से इतना फर्क क्यों पड़ रहा है। रितेश ने कहा कि पहले से कमिटेड रिश्ते में अरबाज का इस तरह करना सही नहीं है। रितेश ने अरबाज को फटकार लगाते हुए कहा कि जिस तरह से वो पहले से रिश्ते में हैं और निक्की के लिए उनकी फीलिंग्स बाहर आ रही है ये सब झूठ हैं। इन सबका कोई मतलब नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि रितेश ने अरबाज को फटकार लगाते हुए ये भी कहा कि शो में ढंग से रहे और फेक चीजें करने से दूर रहें।
यह भी पढ़ें- मर्डर केस: मशूहर एक्टर की जेल में कैसे कट रही जिंदगी? सामने आए 5 ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines