मर्डर केस: मशूहर एक्टर की जेल में कैसे कट रही जिंदगी? सामने आए 5 ताजा अपडेट

Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी मर्डर केस के मुख्य आरोपी दर्शन इस वक्त जेल में हैं। जेल में रह रहे दर्शन को हेल्थ परेशानियों की वजह से बैठने में दिक्कत हो रही है। इसलिए एक्टर ने जेल अधिकारियों से मांग की है कि उन्हें सर्जिकल चेयर दी जाए।

Darshan Thoogudeepa

Darshan Thoogudeepa

Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी मर्डर केस अभी भी चर्चा में है। इस मामले में आरोपी कन्नड़ एक्टर दर्शन भी किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में दर्शन जेल से वायरल हो रही फोटो और वीडियो को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दर्शन का जेल में रहना मुश्किल हो रहा है। अब भई सलाखों के पीछे अपने कर्मों की सजा भुगत रहे दर्शन ने डिमांड ही कुछ ऐसी की है।

विज्ञापन

रेणुकास्वामी मर्डर केस में मुख्य आरोपी हैं दर्शन

ये तो सभी जानते हैं कि अभिनेता दर्शन इस वक्त जेल में बंद हैं। रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन मुख्य आरोपी हैं। हालांकि अब दर्शन ने जेल से मांग की है कि उन्हें पीठ की हड्डी में समस्या और कब्ज की शिकायत है और इस वजह से उन्हें नीचे बैठने में तकलीफ हो रही है। इसलिए दर्शन ने टॉयलेट के लिए सर्जिकल चेयर की डिमांड की है। दर्शन की इस मांग पर जेल अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

डॉक्टर कर रहे जांच

इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में दर्शन के रिपोर्ट्स भी मंगवाई गई हैं। बेंगलुरु से एक्टर की हेल्थ रिपोर्ट्स आई हैं, जिनकी जांच डॉक्टरों द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिन यानी संडे को भी दर्शन की जांच की गई है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि आज यानी सोमवार को उन्हें सर्जिकल चेयर दे दी जाएगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि एक्टर को जेल का खाना भी रास नहीं आ रहा है।

जेल में कैसे जी रहे दर्शन?

संडे को एक्टर ने जेल का खाना खाया, लेकिन शनिवार को अभिनेता की वाइफ उनसे मिलने के लिए आई थीं। एक्टर की वाइफ ने उन्हें कुछ स्नैक्स भी दिए थे। साथ ही जानकारी मिली है कि दर्शन बैरक में ही टहलते हैं और रात को 9 बजते ही सो जाते हैं।

विज्ञापन

5 बड़े पॉइंट्स

  • दर्शन की मेडिकल रिपोर्ट्स एक्टर के परिवार ने डॉक्टरों को जांच के लिए दी हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
  • आरोपी एक्टर दर्शन ने अपनी परेशानी बताते हुए डीआईजी के सामने पीठ और हाथ में दर्द की शिकायत रखते हुए सर्जिकल चेयर की डिमांड की है।
  • दर्शन की इस डिमांड के बाद स्टाफ नर्स और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने एक्टर की जांच की। हालांकि ये बेहद नॉर्मल जांच थी। इसमें बीपी, शुगर जैसी छोटी हेल्थ परेशानियों की जांच की गई है।
  • आज यानी सोमवार को सीनियर डॉक्टर दर्शन की हेल्थ की जांच करेंगे।
  • बता दें कि दर्शन की मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर ही आगे की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में सलमान खान पर ताजा अपडेट, शो की प्रीमियर डेट भी हुई रिवील

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ