Rishi Kapoor Birth Anniversary: कपूर परिवार में जन्में अपने दौर के मोस्ट हैंडसम ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत 20 साल की उम्र में पिता राज कपूर (Raj Kapoor) के निर्देशन में बनी ‘बॉबी’ (Bobby) से की थी। फिल्म में उनके साथ 16 साल डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) नजर आई थी। साल 1973 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी साबित हुई थी। फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। उस फिल्म के गाने ‘झूठ बोले कौआ काटे’ और ‘हम तुम एक कमरे में बंद हो’ आज भी लोग गुनगुनाते हैं। इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था।
इन्हीं में से एक साल 1974 में आयोजित फिल्मफेयर पुरस्कार (Filmfare Award) भी था, जिसमें ऋषि कपूर को ‘ ‘बॉबी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड मिला था। हालांकि, इस अवॉर्ड से एक ऐसा राज जुड़ा है, जो ऋषि कपूर के साथ उनके जीने तक जुड़ा रहा, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी एक किताब ‘खुल्लम खुल्ला’ में भी किया।
Bobby (1973) (Credit – Google)
यह भी पढ़ें: खत्म हुई दुश्मनी! Gadar 2 की सक्सेस पार्टी में साथ नजर आए ‘डर’ के राहुल और सुनील; देखें VIDEO
पहली ही फिल्म के लिए मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की फिल्म ‘बॉबी’ के साथ सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जंजीर’ (Zanjeer) भी उसी साल रिलीज हुई थी। ऐसे में ज्यादातर लोगों और फिल्म क्रिटिकर्स का यही मानना था कि फिल्मफेयर पुरस्कार ‘जंजीर’ के लिए अमिताभ बच्चन को ही मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये अवॉर्ड ‘बॉबी’ के लिए ऋषि कपूर की झोली में आ गिरा, जिनसे सभी को हैरान कर दिया था।
Amitabh Bachchan Zanjeer (1973) (Credit – Google)
Rishi Kapoor ने खरीदा था Bobby के लिए अवॉर्ड
हालांकि, उस समय इस बात ने सभी को हैरान किया था, लेकिन इस बात से खुद ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) भी काफी परेशान हो गए थे, क्योंकि वो भी ये जानते थे कि ऐसा नहीं होना चाहिए था और इस बात खुलासा उन्होंने अपनी किताब ‘खुल्लाम खुल्ला’ में किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘मैं इस बात के लिए शर्मिंदा हूं कि मैंने वो अवॉर्ड खरीदा था’।
Rishi Kapoor Book Khullam Khulla (Credit – Google)
30 हजार में खरीदा था अवॉर्ड
एक्टर ने अपनी किताब में बताया था कि ‘एक PR ने उनसे कहा था कि सर 30 हजार दे दो, तो मैं ये अवॉर्ड आपको दिलवा दूंगा’। उन्होंने आगे बताया कि ‘इस बात को सुनने के बाद उन्होंने बिना सोचे समझे पैसे दे दिए थे और वो अवॉर्ड खरिद लिया था’। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने करियर में मरते दमतक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
30 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines