Rishab Shetty Kantara: Chapter 1 New Look: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी आज 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी मच अवेटेड फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का नया लुक पोस्टर जारी कर दिया है। इसी के साथ में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। जाहिर है कि ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई। फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जन्मदिन पर जारी हुआ नया पोस्टर
ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर जहां उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं होम्बले फिल्म्स ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 का नया लुक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘जहां लीजेंड का जन्म होता है और जंगली जानवरों की दहाड़ गूंजती है, कांतारा- उस मास्टरपीस का प्रीक्वल जिसने लाखों लोगों को इफेक्ट किया है। लीजेंड के पीछे की अग्रणी शक्ति को बधाई @rishabshettyofficial दिव्य और गौरवशाली बर्थडे।’
कब रिलीज होगी कांतारा: चैप्टर 1?
मेकर्स ने कांतारा: चैप्टर 1 के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। पोस्ट के कैप्शन में दिया गया है, ‘दैवीय सिनेमाई घटना की मच अवेटेड प्रीक्वल #KantaraChapter1 2 अक्टूबर, 2025 को वर्ल्डवाइड थिएटरों में रिलीज होगी।’ कांतारा: चैप्टर 1 के नए लुक पोस्टर में ऋषभ शेट्टी हाथ में कुल्हाड़ी और ढाल लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। एंग्री लुक में आग के गोले से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज, Dhurandhar से फर्स्ट लुक हुआ आउट
फर्स्ट लुक टीजर पहले हो चुका जारी
बता दें कि इससे पहले मेकर्स ने कांतारा: चैप्टर 1 का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया था। टीजर से हिंट मिल गया था कि कांतारा फिल्म की कहानी जहां और जिस जंगल में खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होगी। ऋषभ शेट्टी जिन्होंने फिल्म में शिवा का किरदार प्ले किया है, वह उसी जंगल में पहुंचकर गायब हो जाते हैं और किसी को नहीं मिलते हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
33 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines