अश्नीर ग्रोवर का शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में पवन सिंह काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं और उनके साथ अन्य कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा, अर्जुन बिजलानी और कॉमेडियन कीकू शारदा भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. ताजा एपिसोड में घर के कुछ कंटेस्टेंट्स वर्कर बने हुए हैं, जिसे दो वर्कर्स को शो से बाहर हो चुके हैं. इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नूरिन और रेसलर संगीता फोगाट के नाम शामिल हैं. संगीता ने ससुर के निधन के बाद शो को छोड़ दिया. ऐसे में कॉमेडियन कीकू शारदा हाल ही में वर्कर बने हैं. वो भी संगीता की स्थिति को लेकर परेशान हो गए. उन्होंने उस समय को याद कि जब उनकी मां का निधन हो गया था और 45 दिन के बाद ही पिता को भी खो दिया था.
कीकू शारदा इस पुराने वाकये को याद कर अपना दर्द बयां करते हैं और बताते हैं कि वह दो साल पहले अमेरिका में थे. उनकी मां का निधन हो गया था. कीकू कहते हैं कि इस दुख से उबरने में समय लगता है. एक्टर और कॉमेडियन बताते हैं कि वह अपनी मां के आखिरी फोन का जवाब नहीं दे पाए थे. क्योंकि वह बिजी थे और उन्होंने सोचा कि वह उन्हें कल फोन कर लेंगे. लेकिन, अगले दिन उनकी मां नहीं थीं. इसके बाद पिता भी 45 दिन बाद छोड़कर चले गए. कीकू शारदा इस नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर सके.
यह भी पढ़ें: RISE AND FALL: ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’, पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद, कहा- ‘3 महीने में ही छोड़कर चली गई…’
कीकू शारदा ने दी सलाह
कॉमेडियन कीकू शारदा कहते हैं कि एक समय के बाद सभी को साथी चाहिए होता है. वह कहते हैं कि वो हर किसी के जीवन के बारे में तो नहीं जानते हैं. एक्टर ने हर किसी को सलाह भी दी और कहा कि सभी को अपने प्रियजनों के करीब रहना चाहिए और समय बिताना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि अपने पैरेंट्स के संपर्क में भी रहें.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
शो में हो रही पैसों की बारिश
इसके साथ ही शो के होस्ट अश्नीर ग्रोवर ने वीकेंड पर आकर सदस्यों को उनका रिपोर्ट कार्ड भी दिया. उन्होंने बताया कि शो पर पैसों की बारिश हो रही है. इसने ‘बिग बॉस’ तक को पीछे छोड़ दिया. इसके लिए अश्नीर ग्रोवर ने पवन सिंह का नाम लिया और कहा कि ये सब पवन की वजह से हो पा रहा है. वह लोगों के एंटरटेन करने में सफल हो रहे हैं. इसके साथ ही अश्नीर ने अरबाज पटेल की मारपीट की कड़ी आलोचना की और चेतावनी दी कि अपने व्यवहार की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ सकता है. वहीं, टास्क जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी भी रूलर बनकर पेंटहाउस में चले गए.
यह भी पढ़ें: बच्चन परिवार के बाद अब Karan Johar पहुंचे हाईकोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines