RISE AND FALL: 'मेरी दुनिया उजड़ गई', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद, कहा- '3 महीने में ही छोड़कर चली गई…'

Rise And Fall Pawan Singh On his First Wife: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइस एंड फॉल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब उन्होंने इसी शो में अपनी पहली पत्नी को याद किया है.

Rise And Fall, Pawan Singh, Pawan Singh In Rise And Fall, Pawan Singh remembers his first Wife

पवन सिंह. (Photo- Pawan Singh/Instagram)

Rise And Fall Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं और काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. उनकी वजह से एमएक्स प्लेयर का ये शो भी टीआरपी के मामले में नंबर 1 पर आ गया है. पवन सिंह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपनी पहली पत्नी को याद किया और अक्षरा सिंह से ब्रेकअप से लेकर दूसरी पत्नी के तलाक तक पर बात की है. चलिए बताते हैं आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन

अश्नीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में अब पवन सिंह ने अपनी पर्सनल लाइ्फ के बारे में खुलकर बात की है. वह इस दौरान पहली वाइफ को यादकर भावुक नजर आए हैं. अभिनेता ने कहा कि वह देवी थीं और उन्होंने उन्हें खो दिया. इस बातचीत में अभिनेता ने बिना नाम लिए अक्षरा सिंह के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में भी बताया. इस शो से उनका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में अर्जुन बिजलानी समेत सभी को बताते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

पहली पत्नी को यादकर भावुक हुए पवन सिंह

वीडियो में पवन सिंह पहली पत्नी को याद करते हुए कहते हैं, ‘मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, इसने 3 महीने में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था.’ पावर स्टार आगे कहते हैं, ‘वो देवी थी, जिसे मैंने खो दिया.’ इसके बाद पवन ने बिना अक्षरा सिंह का नाम लिए ब्रेकअप के बारे में भी बात की और कहा, ‘कुछ साल बाद जीवन में कुछ और दिक्कतें आईं. किसी से नजदीकियां बढ़ीं. जिस प्रोफेशन में हम हैं, उसमें अगर आप किसी के साथ लगातार काम करते हैं, तो उसके करीब आ जाते हैं. लेकिन परिवार वाले राजी नहीं होते थे.’

विज्ञापन

दूसरी पत्नी और अक्षरा से ब्रेकअप पर क्या बोले पवन सिंह?

इसके साथ ही पवन सिंह ने आगे अक्षरा सिंह से ब्रेकअप की वजह के बारे में बताया कि वह परिवार वालों के खिलाफ नहीं जा सकते थे. भोजपुरी अभिनेता बताते हैं, ‘परिवार ने कहीं और बसाया, जब वो जिंदगी बसी तो उसमें भी धक्का लग गया. वह मामला भी अब तलाक पर चल रहा है. यह फैसला मैंने बचपन में ही किया था कि जिंदगी वहीं बसेगी जहां परिवार वाले कहेंगे. इसका फैसला खुद नहीं कर सकता. मैं लव मैरिज नहीं कर सकता.’

विज्ञापन

2018 में की थी पवन सिंह ने दूसरी शादी

आपको बता दें कि पवन सिंह ने पहली वाइफ नीलम देवी के साथ साल 2014 में की थी और मार्च 2015 में उन्होंने सुसाइड कर लिया था. इसके बाद भोजपुरी एक्टर की नजदीकियां अक्षरा सिंह के साथ बढ़ी थीं. उनका रिश्ता कई सालों तक चला लेकिन, परिवार वालों को अक्षरा संग उनका रिश्ता ना मंजूर था, जिसकी वजह से उन्होंने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से शादी की मगर शादी के कुछ समय के बाद ही उनके इस रिश्ते में भी दरार आ गई. ज्योति ने उन पर और घरवालों पर कई गंभीर आरोप लगाए. अब उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ