Richest TV Actress: ना सिर्फ बड़े पर्दे की बल्कि छोटे पर्दे की हसीनाएं भी अपने ग्लैमर और लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। साथ ही उनके पास भी बेशुमार दौलत है। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि इसके अलावा वो बिजनेस से भी खूब कमाई कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो टीवी शोज में ‘वैम्प’ के किरदार में नजर आई। हालांकि, आज के समय में ये हसीना अकेले 1300 करोड़ का बिजनेस चला रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
बेशुमार दौलत है एक्ट्रेस के पास
दरअसल, हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया हैं। जी हां, आशका गोराडिया ही वो हसीना हैं, जिनके पास बेशुमार दौलत है। बता दें कि आशका गोराडिया ने करीब 23 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपने काम से हमेशा उन्होंने लोगों का दिल जीता और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की।
6 साल पहले छोड़ी थी इंडस्ट्री
बता दें कि आशका गोराडिया 6 साल पहले ही इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं और एक्टिंग छोड़ चुकी हैं। आशका गोराडिया अपना 1300 करोड़ का बिजनेस संभाल रही हैं। बताते चलें कि आशका गोराडिया 17 साल टीवी में काम किया है और 2019 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया। हालांकि इसके तुरंत बाद ही आशका ने अपनी कॉस्मेटिक कंपनी खोल दी।
‘रेने कॉस्मेटिक्स’ नाम की कंपनी चला रही आशका
आशका ने ‘रेने कॉस्मेटिक्स’ नाम की एक कंपनी को खड़ा किया और आज ये कंपनी कई कॉस्मेटिक ब्रांड्स को टक्कर देती है। ‘रेने कॉस्मेटिक्स’ से टक्कर की लिस्ट में शुगर कॉस्मेटिक्स जैसे ब्रांड शामिल है। अभिनेत्री के ब्रांड को खूब पसंद किया जाता है और कई सेलेब्स भी इसका प्रमोशन करते हैं। 2024 तक Entrackr की रिपोर्ट के मुताबिक, आशका के इस ब्रांड की वैल्यू 1300 करोड़ है, जो एक बड़ी कीमत है।
2018 में की थी शुरुआत
आज आशका का ये ब्रांड पूरे इंडिया में बेहद पॉपुलर हो चुका है। एक्ट्रेस ने साल 2018 में अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ इसकी शुरुआत की थी। आशका की बात करें तो भले ही उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है, लेकिन वो एक सफल बिजनेस वुमेन बन चुकी हैं। आज अपने बिजनेस से को करोड़ों की कमाई कर रही हैं और खूब पॉपुलर हो चुकी हैं।
ब्रेंट गोबल से की शादी
इसके साथ ही अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो आशका ने ब्रेंट गोबल से शादी की है। साल 2016 में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि गोराडिया और गोबल का गोवा में एक योग स्टूडियो भी है, जहां वे लोगों को योग सिखाते हैं। गौर करने वाली बात है कि आशका के पति अमेरिका के रहने वाले हैं और एक बिजनेसमैन हैं।
यह भी पढ़ें- ‘संस्कार उम्र से बड़े है इसके…’, Kareena Kapoor ने शेयर की अपने बड़े शहजादे की ये फोटो
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines