'संस्कार उम्र से बड़े है इसके...', Kareena Kapoor ने शेयर की अपने बड़े शहजादे की ये फोटो

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में तैमूर का लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने जो कैप्शन लिखा है वो भी बेहद खास है।

taimur ali khan

taimur ali khan

विज्ञापन

Kareena Kapoor, Taimur Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। करीना के फैंस भी उनके हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। करीना ना सिर्फ खुद की बल्कि अपनी फैमिली के साथ भी फोटो शेयर करती हैं। हाल ही में करीना ने अपने बड़े बेटे की फोटो शेयर की, जो आते ही इंटरनेट पर छा गई। आखिर इस फोटो में ऐसा क्या था कि आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई? आइए जानते हैं…

करीना कपूर ने शेयर की फोटो

दरअसल, करीना कपूर ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने अपने बड़े बेटे तैमूर की फोटो शेयर की है, जो बेहद खास है। इस फोटो नेम तैमूर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं और जेंटलमैन लग रहे हैं। हालांकि, पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने जो कैप्शन लिखा है वो लोगों का ध्यान खींच रहा है। करीना ने लिखा कि मां की सेवा इस साल और हमेशा, हैप्पी न्यू ईयर फ्रेंड्स और इसके साथ लाल दिल का इमोजी।

विज्ञापन

तैमूर के लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

इसके आगे करीना ने लिखा कि और फोटोज भी जल्दी आ रही हैं… देखते रहिए। करीना के इस पोस्ट की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि तैमूर अपनी मां की सैंडल उठाकर चल रहे हैं। तैमूर का ये क्यूट और जेंटल लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया और यूजर्स ने भी इस पर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जेंटलमैन। दूसरे यूजर ने कहा कि कितना सुंदर क्यूट जेंटलमैन है।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

तीसरे यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि एक सच्चा पटौदी जेंटलमैन। चौथे यूजर ने लिखा कि ये बहुत सुंदर है। पांचवे यूजर ने कहा कि इसे कहते हैं संस्कार। एक और यूजर ने लिखा कि तैमूर बादशाह। एक अन्य ने लिखा कि ये कितना प्यारा है। एक और ने कहा कि कोई जवाब नहीं। इस तरह सभी तैमूर की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्सर सोशल मीडिया पर तैमूर और जेह की फोटो-वीडियो आती रहती हैं।

विज्ञापन

2016 में हुआ था तैमूर का जन्म

वहीं, अगर तैमूर की बात करें तो तैमूर का जन्म 2016 दिसंबर में हुआ था। तैमूर हमेशा ही अपनी क्यूटनेस के लिए सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर अपने नाम को लेकर भी खूब चर्चा में आए थे। हालांकि अब ये सारी बातें पुरानी हो चुकी हैं और तैमूर अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ