Richa Chadha On Aishwarya Rai Trolling: हाल में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और मिस इंडिया रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) पेरिस फैशन वीक में अपने लुक्स को लेकर खूब ट्रोल हुई थीं। हालांकि, इसको लेकर खुद ऐश्वर्या ने कोई रिप्लाई या बयान नहीं दिया था, लेकिन हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे वालीं ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3) फेम ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और ऐसी बात कही है जिसके बाद एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इतना ही नहीं ऐश्वर्या से लेकर ऋचा के फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है। वीडियो में हर मुद्दे पर खुल कर अपनी बात रखने वाली ऋचा चड्ढा एक इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वाले ट्रोल्स को करार जवाब दिया है, जो फैंस को खूब भा रहा है। उनकी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर उनके फैंस कमेंट्स कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
Aishwarya Rai के ट्रोल्स को Richa Chadha ने दिया जवाब
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स एक्ट्रेस (Richa Chadha On Aishwarya Rai Trolling) से पूछता है, ‘हाल में ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक कर रही थीं और अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो रही थीं तो आपको कैसा लग रहा था आपने तो उनके साथ फिल्म ‘सरबजीत’ में काम किया है?’ इसके बाद एक्ट्रेस जवाब देते हुए कहती है, ‘जलते हैं लोग उनसे और क्या… कद्दू जैसी शक्ल लेकर। वो हिंदुस्तान की सबसे खूबसूरत महिला हैं और बहुत डिसिप्लिन हैं। वो बहुत ग्रेसफुल हैं। आपने कभी देखा होगा वो किसी के बारे में बुरा नहीं कहतीं। कुछ खराब नहीं बोलतीं। मुझे बहुत अच्छी लगती हैं’।
यह भी पढ़ें: बचपन में 10 रुपये चुराया करते थे Pawan Singh, पकड़े जाने पर खूब होती थी धुनाई
‘लोग खुश नहीं हैं अपनी लाइफ से’
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के बारे में बात करतें हुए आगे कहती हैं, ‘वो साउथ इंडियन मिंटेलिटी की दही चावल खाने वाली महिला हैं’। इसके बाद शख्य उसने पूछता है, ‘इससे कैसे डील करेंगी आप?’ इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, ‘क्यों डील करना है। चिंटू चंडीगढ़ में बैठकर क्या बोल रहा है उससे आपको क्या फर्क पड़ेगा? उससे क्या फर्क पड़ता है? चिंटू सामने आया तो आप उसे अपने घर में चपरासी भी नहीं रखोगे। पहले मुझे फर्क पड़ता था कि कोई कैसे बोल सकता है, लेकिन अब समझ आया कि कैसे बोल सकता है। लोग नाखुश हैं अपनी जिंदगी से। ऐसे ही लोग जलते हैं ऐश्वर्या राय से’।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines