Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Pawan Singh Childhood Story: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके गाने हर हफ्ते रिलीज होते हैं, जिनको खूब पसंद किया जाता है। एक्टर के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में रहते हैं। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग आज के समय में किसी भी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। आज के समय में एक्टर करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर करोड़ों के घर में रहते हैं और करोड़ों की गाड़ियों में घूमते और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक्टर को काफी संघर्ष को सामना करना पड़ा। एक्टर ने अपनी जिंदगी में काफी बुरा समय भी काटा।
हालांकि, उनके फैंस को ये जानकर हैरानी होगी कि एक्टर बचपन में चोरी किया करते थे। जी हां… अपने एक इंटरव्यू में खूद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो अपने भाई के किताबों से पैसे चुराया करते थे। इतना ही नहीं एक्टर ने ये भी बताया था कि वो अपने स्टेज शो के लिए चाचा के साथ साइकल पर जाया करते थे। चलिए बताते हैं एक्टर के संघर्ष की कहानी।
अपने एक इंटरव्यू के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार पवन सिंह ने बताया था, ‘वो बचपन में अपने भाई की किताब से 10 रुपये चुराया करते थे और जब इस बात का पता उनके भाई को चलता था तो घर में उनकी खूब पिटाई हुआ करती थी’। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया था, ‘उनको गाने का शौक है और जब वो अपने किसी शो के लिए जाया करते थे तो अपने चाचा के साथ साइकिल पर जाया करते थे’। एक्टर ने बताया था, ‘वो अपने चाचा के साथ साइकिल पर मंदिर के शो में जाया करते थे’।
यह भी पढ़ें: IMDb की SRK TOP FILM लिस्ट में क्यों शामिल नहीं है Jawan और Pathaan? दोनों फिल्मों ने बॉक्स पर की थी छप्परफाड़ कमाई
पवन सिंह की फैन फॉलोइंग आज के समय में देश में ही नहीं विदेशों में भी है। उनके गाने और फिल्में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपने भाई की किताबों से 10 रुपये चुराने वाली पवन सिंह आज के समय में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर के पास कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं। अपने चाचा के साथ साइकिल पर शो करने जाने वाले पवन सिंह आज मंहगी-मंहगी गाड़ियों के मालिक हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।