Richa Chadha & Ali Fazal Wedding: शादी से पहले कपल ने रखी कॉकटेल पार्टी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Richa Chadha & Ali Fazal Wedding: शादी से पहले कपल ने रखी कॉकटेल पार्टी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Richa Chadha & Ali Fazal Wedding: शादी से पहले कपल ने रखी कॉकटेल पार्टी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फज़ल (Ali Fazal) जल्द ही पति पत्नी बनने जा रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन्स (Richa Chadha & Ali Fazal pre- Wedding function) भी शुरू हो चुके हैं।

विज्ञापन

इस सुपर-स्पेशल मिलन की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 29 सितंबर को मेहंदी समारोह के बाद, कपल ने दिल्ली में अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक कॉकटेल पार्टी मेजबानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के लिए कपल ने ट्रे़डिशनल आउटफिट कैरी किया, और चमचाते परिधानों में एक दूसरे के साथ हाथ में हाथ डाले चलते नजर आए। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस का उत्साह बढ़ गया और इनकी क्यूट केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की कॉकटेल पार्टी (Cocktail Party) शुक्रवार की रात को आयोजित किया गया, जहां होने वाली दुल्हन ने पीले रंग की शिमरी साड़ी पहनी, वहीं दूल्हे राजा अली ने कढ़ाईदार शेरवानी पहनी। पैपराजी वीरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दोनों का स्पॉटेड वीडियो शेयर किया है, जिसपर प्रतिक्रियाओं की बौछार देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा “माशाल्लाह”, दूसरे ने लिखा, “लवली”, एक अन्य राम ने लिखा “गुड्डू भैया वेड्स भोली पंजाबन”।

विज्ञापन

ऋचा और अली के प्री-वेडिंग फंक्शन के बारे में
ऋचा और अली ने अपनी मेहंदी और संगीत समारोहों के लिए एक दोस्त के घर को चुना है, जिसमें विशाल लॉन हैं। यह स्थान पुरानी यादों का भी महत्व रखता है। ऋचा चड्ढा को उनके प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए क्रेशा बजाज और राहुल मिश्रा द्वारा कस्टम-मेड आउटफिट तैयार किया जाएगा। दूसरी ओर, उनके होने वाले पति अली फज़ल, अबू जानी और संदीप खोसला और शांतनु निखिल के परिधानों में तैयार होंगे। खाने के मेन्यू में ऋचा की दिल्ली की पसंदीदा डिश- राजौरी गार्डन के छोले भटूरे से लेकर नटराज की चाट तक शामिल होंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ