Richa Ali Pre-Wedding Functions: संगीत में 'रांझा-रांझा' पर थिरके ऋचा और अली, देखें वीडियो

Richa Ali Pre-Wedding Functions: संगीत में 'रांझा-रांझा' पर थिरके ऋचा और अली, देखें वीडियो

Richa Ali Pre-Wedding Functions: संगीत में 'रांझा-रांझा' पर थिरके ऋचा और अली, देखें वीडियो

मुंबई: ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स (Richa Chaddha & Ali Fazal Pre-Wedding Functions) जोरों पर चल रहे हैं। इस जोड़े ने हाल ही में दिल्ली में अपना संगीत समारोह आयोजित किया था, जहां इन्होंने कुछ लोकप्रिय डांस नंबरों पर साथ में परफॉर्म किया। कथित तौर पर अब ये जोड़ी लखनऊ और मुंबई में भी कुछ फंक्शन्स आयोजित करेंगे।

विज्ञापन

ऋचा और अली का डांस
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Richa & Ali Viral Dance Video) हो रहा है, जिसमें दूल्हा दुल्हन ने अपनी केमिस्ट्री और डांसिंग मूव्स से स्टेज पर आग लगा दिया। ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन छाई हुई हैं।

विज्ञापन

पैपराजी पेज वूम्पला ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया, जिसमें कपल को फिल्म ‘रावण’ से ‘रांझा रांझा’ पर थिरकते हुआ देखा जा सकता है। इतना ही नहीं दोनों अपनी फिल्म ‘फुकरे’ से अपने एक गाने ‘अंबरसरिया’ पर भी डांस किया।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CjPuCOaDsBh/?utm_source=ig_web_copy_link

दोनों स्टेज पर काफी मनमोहक लग रहे थे। ऋचा ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें भी शेयर की, जिसमें दोनों फूल की होली खेलते देखे जा सकते हैं। उनके आस-पास परिवार और दोस्तों को भी मौजूद देखा जा सकता है।

विज्ञापन

रिचा और अली की कॉकटेल पार्टी
रिचा चड्ढा और अली फज़ल ने 30 सितंबर की रात को कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया था। दुल्हन ऋचा अपनी कस्टम-मेड क्रेशा बजाज साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं अली ने अबू जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनकर अपनी दुल्हन के साथ टीमअप किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ