Rhiya Ahir On Pm Modi: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है. इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रिएक्शन दिया है. इस बीच मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान मॉडल रिया अहीर पुलिस वैन को रोकने के लिए चर्चा में आई हैं. अब रिया ने पेपर लीक मामले पर आए पीएम मोदी के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि रिया का क्या कहना है?
रिया अहीर ने दिया रिएक्शन
दरअसल, शुक्रवार को एएनआई से बात करते हुए रिया अहीर ने पीएम मोदी के बयान पर अपना पक्ष रखा. रिया अहीर ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से सहमत हूं, उनके (नीट पेपर लीक करने वालाें) खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और यही मांगें थीं. रिया ने कहा कि इन घोषणाओं के साथ ठोस एक्शन भी लिए जाने चाहिए.
क्या बोलीं रिया?
रिया ने कहा कि मांग सुनी जा रही है और यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन कहना एक बात है और होना एक बात. साल 2024 के लीक का कथित मास्टरमाइंड जमानत पर रिहा हो गया और आरोपों से बरी हो गया. मुझे उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा. इसके अलावा रिया अहीर ने सोनम वांगचुक के विरोध प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी है.
सोनम वांगचुक को लेकर कही ये बात
इसको लेकर उन्होंने कहा कि उपवास करना और अपनी मांगों पर अड़े रहना दो अलग-अलग बातें हैं. मुझे खुशी है कि उन्होंने अपना उपवास तोड़ दिया है, लेकिन मुझे पता है कि वे अपनी मांगों पर डटे रहेंगे. साथ ही उन्होंने सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत को भी अच्छा बताया है.
रिया क्यों चर्चा में?
उन्होंने कहा कि इतने ज्यादा लोग इस बातचीत में शामिल हो रहे हैं और ये बहुत अच्छी बात है लेकिन बातचीत से कुछ परिणाम निकलना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि ये सार्थक होगा. गौरतलब है कि रिया अहीर मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन को रोकने के लिए चर्चा में आई थी. उनकी इस दौरान की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिस पर लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन दिया था.
यह भी पढ़ें- Jana Nayagan को दूसरे दिन लगा तगड़ा झटका, फिर भी कमा डाले इतने करोड़, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
Street Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
51 mins agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 hr agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
18 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
20 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
22 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
23 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines