Actresses Who Went To Jail: ग्लैमर इंडस्ट्री के कई ऐसे चेहरे हैं जो बदनामी के कारण एक वक्त पर अपना मुंह छिपाने पर मजबूर हो गए थे। कई मशहूर हसीनाओं को अपने काण्ड की वजह से बड़ा खामियाज़ा भुगतना पड़ा। कोई वेश्यावृत्ति के धंधे में आकर तो कोई ड्रग्स की तस्करी कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। तो चलिए जानते हैं उन 5 एक्ट्रेसेस के नाम जो जेल की हवा खाकर बाहर आई हैं। इस लिस्ट में मोनिका बेदी से लेकर रिया चक्रवर्ती तक के नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa 27 October Episode Update: अनुपमा की चाल में फंसा सोनू, पुलिस को मिला सबूत
मोनिका बेदी (Monica Bedi)
मोनिका बेदी की पर्सनल लाइफ काफी सुर्ख़ियों में रही है। एक्ट्रेस का कंट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है। डॉन अबू सलेम और उनकी लव स्टोरी काफी मशहूर है। इसके अलावा लोग मोनिका को आज तक उन्हें हुई जेल के लिए भी याद रखते हैं। दरअसल, फर्जी पासपोर्ट के मामले में मोनिका बेदी को जेल जाना पड़ा था। सितंबर 2002 में फर्जी डाक्यूमेंट्स के साथ पुर्तगाल जाते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ एक्ट्रेस की भी गिरफ्तारी हुई थी। साल 2006 में उन्हें जेल की सजा सुनाई गई और नवंबर 2010 में उन्हें जेल से रिहाई मिली थी।
सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)
स्वीट और भोली-भाली दिखने वाली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें जेल तक जाना पड़ गया थ। हुआ ये था कि साल 1998 में एक्ट्रेस ने एक मैग्जीन कवर पेज के फोटोशूट में पीले रंग का कुर्ता पहना था। इस कुर्ते पर ओम और ओम नमः शिवाय लिखा हुआ था। ऐसे में फोटो को आपत्तिजनक बताते हुए एक्ट्रेस पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया और उनके खिलाफ कंप्लेंट फाइल की गई। एक्शन लेते हुए साल 2001 में 27 मार्च को सोनाली अरेस्ट हो गई थीं। हालांकि, बाद में वो बेल पर छूट गई थीं।
Image Credit: Google
ममता कुलकर्णी ( Mamta Kulkarni)
ममता कुलकर्णी की लाइफ भी काफी कंट्रोवर्सिअल रही है। एक्ट्रेस अपने पति के साथ मिलकर ड्रग्स सप्लाई करते हुए पकड़ी गई थी। इसके बाद उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। ड्रग्स तस्करी मामले ने उनका पूरा करियर चौपट कर दिया और जो बदमानी उन्हें मिली वो अलग।
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी जेल में एक लम्बा वक्त काट कर आई हैं। दरअसल, सुशांत की मौत के बाद रिया शक के घेरे में थीं। उनपर एक्टर के परिवार ने कई संगीन आरोप लगाए थे। पूरा देश उस दौरान रिया के खिलाफ हो गया था। एक्ट्रेस पर ड्रग्स लाने और उसे सुशांत तक पहुंचने का भी आरोप लगाया गया था। 28 दिन तक इसके बाद रिया जेल की सलाखों के पीछे कैद रहीं। बाद में एक्ट्रेस को बेल मिल ही गई।
श्वेता बसु प्रसाद (Shweta Basu Prasad)
पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रही एक्ट्रेस श्वेता बसु एक वक्त पर गलत कारणों की वजह से चर्चाएं बटोर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अपने परिवार को पालने के लिए श्वेता को कई गलत कदम उठाने पड़े थे। मजबूरन उन्हें वेश्यावृत्ति के धंधे में घुसना पड़ा। इसी वजह से वो गिरफतार हुईं और उनके माथे पर ज़िंदगीभर के लिए ये धब्बा लग गया। लेकिन एक्ट्रेस के मुताबिक, वो आरोपी नहीं बल्कि विक्टिम थीं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
4 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines