Rhea Chakraborty Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को लेकर लोगों के बीच एक परसेप्शन बन गया है। जबसे बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर और उनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत हुई है पूरे देश की नजरों में रिया एक गुनहगार बन गई हैं। लेकिन वक्त के साथ-साथ कुछ लोगों की सोच उन्हें लेकर बदलने लगी है। अब फैंस उनकी तरफ की भी कहानी सुनकर उनका सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन इससे ये फैक्ट नहीं बदल जाता कि आज भी ज्यादातर लोगों के मन में उनके लिए नफरत और गुस्सा है। ऐसे में एक बार फिर बिना किसी बात वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Anxiety से कैसे करती हैं डील? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा
वायरल हुआ रिया और शोविक का वीडियो
बड़ी ही शांति और सुकून से एक्ट्रेस अपने भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के साथ सड़क से गुजर रही थीं। जिसका वीडियो भी अब सोशल मेडिअस पर सामने आ गया है। दोपहर में रिया और उनके भाई को मुंबई की सड़क पर वॉक करते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान ये दोनों जिम के कपड़ों में नजर आ आए। न तो रिया ने कोई ऐसी हरकत की कि लोग उन्हें ट्रोल करें और न ही उनके भाई शोविक ने। इसके बाद भी अब इन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, लोगों को इस भाई-बहन की जोड़ी को एक साथ देख सुशांत की याद आ गई।
लोगों ने किया ट्रोल
ऐसे में उन्होंने न आव देखा न ताव और उनकी क्लास लगाना शुरू कर दिया। अब इस वीडियो पर लोग रिया और उनके भाई को तरह-तरह की बातें सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अब इस वीडियो पर कमेंट किया है, ‘क्राइम पेट्रोल वालो को इसका केस दिखाना चाहिए। कैसे बच गई ये खून कर के। एक्सपर्ट है दीदी।’ एक ने लिखा, ‘सुशांत को मार डालकर आराम से चल रहे हैं खुलेआम।’ तो किसी ने कहा, ‘षड्यंत्रकारी और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।’
सुशांत और ड्रग्स केस को लेकर उड़ा मजाक
एक शख्स ने लिखा, ‘इनका सोर्स ऑफ इनकम क्या है.. ना कोई मूवी ना कोई ऐड, ना कोई सीरीज?? SSR के पैसों पर पूरी मौज चल रही है भाई बहन की।’ एक ने तो ये भी लिख दिया, ‘कोई इन्हें तिहाड़ का रास्ता बताओ।’ वहीं, एक यूजर ने कहा, ‘ड्रग्स ढूंढने निकले भाई बहन।’ कोई बोला, ‘दोनों क्रिमिनल हैं सुशांत के।’ तो किसी ने इन्हें ड्रग सप्लायर बताया। रिया और उनके भाई इतने साल बाद भी लोगों की नफरत का सामना कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
5 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines