Alia Bhatt Anxiety से कैसे करती हैं डील? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

Alia Bhatt On Dealing With Anxiety: आलिया भट्ट ने अब एंग्जायटी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि आखिर वो किस तरह इससे डील करती हैं। साथ ही उन्होंने फैंस के सभी सवालों के भी जवाब दिए हैं।

Alia Bhatt On Dealing With Anxiety

Image Credit: Instagram

Alia Bhatt On Dealing With Anxiety: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी दमदार परफॉरमेंस से हर बार फैंस इम्प्रेस हो जाते हैं। इसलिए एक्ट्रेस का आज इंडस्ट्री में वो रुतबा है जिसे कोई झुठला नहीं सकता। आलिया के पास नाम, पैसा, ढेर सारा काम और एक हैप्पी फैमिली है। बावजूद इसके एक्ट्रेस को कई बार एंग्जायटी महसूस होती है। लेकिन वो इससे कैसे डील करती हैं इसे लेकर अब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंग्जायटी से कैसे निपटती हैं आलिया?

आज रविवार को आलिया ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक मजेदार सेशन रखा। जहां उन्होंने सभी चाहने वालों के सवालों के जवाब भी दिए। इस आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फैन ने आलिया से पूछा- ‘आप एंग्जायटी से कैसे निपटती हैं?’ एक्ट्रेस ने इस सवाल पर बात करते हुए लिखा, ‘हम सभी की जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो हमारी एंग्जायटी को ट्रिगर करती हैं। उदहारण के लिए मैं अचानक किसी बड़े बदलाव या किसी हालात में जिस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है उसमें खुद को काफी परेशान पाती हूं।’

विज्ञापन
Alia Bhatt On Dealing With Anxiety

Image Credit: Instagram

एक्ट्रेस ने किया रिवील

आलिया ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा- ‘लेकिन मुझे उसे समझने में लम्बा वक्त लगता है… तो ऐसे किसी भी मोमेंट से पहले, मैं इस बारे में अवेयर रहने की कोशिश करती हूं और अगर ये बहुत ज्यादा हो तो मैं खुद को अनुमति देती हूं कि मैं उसे देखूं और जैसा फील करती हूं वैसा ही फील करूं। कई बार आप कैसा महसूस कर रहे हैं इस पर कंट्रोल करना आपकी भलाई से ज्यादा आपको नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा किसी ऐसे शख्स से बात करें जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं! ये वाकई मदद करता है!’

विज्ञापन
Alia Bhatt On Dealing With Anxiety

Image Credit: Instagram

राहा से दूर होकर आलिया को होती है एंग्जायटी?

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने एक और फैन का जवाब दिया, जिसने उनसे पूछा था- ‘क्या आप अभी भी राहा से अलग होने पर एंग्जायटी महसूस करती हैं?’ इस फैन को जवाब देते हुए आलिया ने लिखा- ‘उसे छोड़कर जाना कभी आसान नहीं होता। लेकिन मुझे लगता है कि इसे बदलने में थोड़ा वक्त लगेगा। ये पता होना कि जब मैं उससे दूर हूं तो वो अपनी फैमिली के साथ है ये किसी तरह से मुझे कम गिल्टी महसूस करवाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ